हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में जोरदार तेजी दिख रही है। निफ्टी 17500 के ऊपर निकल गया हैं। बैंक निफ्टी में तो तेजी और ज्यादा है। कॉल राइटर्स इस समय बैक फुट पर नजर आ रहे हैं। राइटर्स अपने शॉर्ट्स कवर करते नजर आ रहे हैं। NIFTY में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17600, 17700 और 17800 के स्तरों पर एक्टिव नजर आये। जबकि निफ्टी में पुट राइटर्स 17600, 17500 और 17400 के स्तरों पर सबसे ज्यादा एक्टिव दिखाई दिये। बैंकिंग इंडेक्स के आंकड़ों पर नजर डालें तो बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 41200, 41300 और 41500 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं इसमें सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 41200, 41100 और 41000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये।
आज की सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा जुड़ीं। इन्होंने बाजार पर राय देने के साथ ही एक सस्ता ऑप्शन कॉल बताया। इसके साथ ही फ्यूचर के कुछ दमदार कॉल्स भी सुझाये।
मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा की बाजार पर राय
शिवांगी सरडा के शानदार कॉल्स
REC Future : खरीदें - 119 रुपये, लक्ष्य - 123 रुपये, स्टॉपलॉस - 116 रुपये
Power Grid Future : खरीदें - 225 रुपये, लक्ष्य - 234 रुपये, स्टॉपलॉस - 220 रुपये
PFC Future : खरीदें - 155 रुपये, लक्ष्य - 160 रुपये, स्टॉपलॉस - 150 रुपये
शिवांगी सरडा ने आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते बैंकिंग सेक्टर के दिग्गज स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि एसबीआई की मार्च की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने से फायदा होगा। उन्होंने कहा कि इसकी 560 के स्ट्राइक वाली कॉल 16 रुपये के स्तर पर खरीदनी चाहिए। जबकि इसमें 12 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए। इसमें कुछ दिनों में 24 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )