Sudip Bandyopadhyay Multibagger Stocks Pick: दिसंबर सीरीज के पहले दिन बाजार में शानदार तेजी रही। वीकली आधार पर बाजार लगातार दूसरे हफ्ते चढ़ा। फार्मा, इंफ्रा, एनर्जी, ऑटो, मेटल इंडेक्स सभी में बढ़त देखने को मिली। ऐसे में बाजार की इस तेजी में आगे कौन से सेक्टर और स्टॉक मचाएंगे धमाल और आगे बाजार का आउटलुक कैसा रह सकता है? इस पर बात करते हुए मार्केट एक्सपर्ट सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज (RELIANCE) हमारी पसंदीदा शेयरों की सूची में सबसे ऊपर है। क्योंकि स्टॉक का वैल्यूएशन मौजूदा स्तर से काफी आकर्षक लग रहा है। इस स्टॉक में वैल्यू अनलॉकिंग देखने को मिल रही है। जियो प्लेटफार्म के अलग से लिस्ट होने की खबर, रिटेल, ग्रीन एनर्जी को लेकर कंपनी की योजनाओं को देखते हुए यह शेयर हमें काफी पसंद आ रहा है। लिहाजा इस स्टॉक में निवेशकों को लंबी अवधि के खरीदारी करने की सलाह होगी।(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
