Sula Vineyards Share Price: भारत की सबसे बड़ी वाइन प्रोड्यूसर सुला वाइनयार्ड्स का शेयर 9 मई को 7 प्रतिशत लुढ़क गया। एक दिन पहले सुला ने वित्त वर्ष 2024 और जनवरी-मार्च 2024 तिमाही के लिए वित्तीय नतीजे जारी किए थे। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि मार्च 2024 तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 4.9 प्रतिशत गिरकर 13.6 करोड़ रुपये पर आ गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 14.2 करोड़ रुपये था। EBITDA मार्जिन 114 बेसिस पॉइंट्स की गिरावट के साथ 25.3 प्रतिशत रहा। इसके चलते शेयरों में बिकवाली हो रही है।
