Get App

Sun Pharma Q2 Results: सितंबर तिमाही में 28% बढ़ा नेट प्रॉफिट, बाजार के अनुमान से बेहतर रहे नतीजे

Sun Pharma Q2 Results: सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के सितंबर तिमाही के नतीजे बाजार के अनुमान से बेहतर हैं। 10 ब्रोकरेज कंपनियों के मनीकंट्रोल पोल में सन फार्मा का जुलाई-सितंबर का नेट प्रॉफिट 2911 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 28, 2024 पर 3:14 PM
Sun Pharma Q2 Results: सितंबर तिमाही में 28% बढ़ा नेट प्रॉफिट, बाजार के अनुमान से बेहतर रहे नतीजे
फार्मा कंपनी सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज ने FY25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

Sun Pharma Q2: फार्मा कंपनी सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज ने FY25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 28 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने इस अवधि में 3040 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। कंपनी के सितंबर तिमाही के नतीजे बाजार के अनुमान से बेहतर हैं। मजबूत नतीजों का असर कंपनी के शेयरों में भी दिख रहा है और यह इस समय 2.23 फीसदी की बढ़त के साथ 1901.65 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 4.56 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

Sun Pharma के नतीजे अनुमान से बेहतर

सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के सितंबर तिमाही के नतीजे बाजार के अनुमान से बेहतर हैं। 10 ब्रोकरेज कंपनियों के मनीकंट्रोल पोल में सन फार्मा का जुलाई-सितंबर का नेट प्रॉफिट 2911 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया था। सितंबर तिमाही में भारत की सबसे बड़ी दवा कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू भी 9 फीसदी बढ़कर 13291 करोड़ रुपये हो गया, जो 13299 करोड़ रुपये के पोल अनुमान के मुताबिक है।

Sun Pharma का EBITDA मार्जिन 29.6 फीसदी पर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें