Get App

बाजार चढ़ कर बंद होने से पहले दिग्गज एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स में कराई ट्रेडिंग, क्या इनमें से कोई है आपके पास

Shriram Finance के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 3163 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी करनी चाहिए। Shriram Finance के शेयर में 3200-3230 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 3140 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Aug 20, 2024 पर 3:32 PM
बाजार चढ़ कर बंद होने से पहले दिग्गज एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स में कराई ट्रेडिंग, क्या इनमें से कोई है आपके पास
Prakash Pipes पर मिडकैप सेगमेंट से Marketsmithindia के मयुरेश जोशी ने 570 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी

बैंकिंग-फाइनेंस के साथ IT शेयरों ने भी आज रफ्तार पकड़ी है। निफ्टी IT इंडेक्स आधा परसेंट से ज्यादा चढ़ा। वहीं परसिस्टेंट, कोफोर्ज और LTTS 2% उछल गये। इसके साथ ही ऑटो और मेटल शेयरों में भी रौनक नजर आई। क्रूड में नरमी से OMCs में जोरदार तेजी रही। HPCL करीब 3% उछलकर वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हो गया। BPCL और IOC में भी 2% की तेजी देखने को मिल। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने सन फार्मा, श्रीराम फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक और प्रकाश पाइप्स के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

JM Financial की सोनी पटनायक का सस्ता ऑप्शनः Sun Pharma

JM Financial की सोनी पटनायक ने कहा कि सन फार्मा के स्टॉक में अगस्त की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 1780 के स्ट्राइक वाली कॉल 7.30 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 11-14 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 4 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

rachanavaidya.in की रचना वैद्य का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Shriram Finance Future

rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से श्रीराम फाइनेंस के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 3200-3230 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 3140 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 3163 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें