Nandan Yadav Encounter: बिहार के जमुई में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर छेड़खानी और उत्पीड़न मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव को पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी है। शर्मनाक हरकत के आरोपी नंदन यादव का बिहार पुलिस ने मंगलवार (22 सितंबर) को कुंदर बैराज के पास कथित एनकाउंटर किया है। इसमें उसके पैर में गोली लगी है। फिलहाल जमुई के सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, दूसरे फरार आरोपी हरेराम यादव के भी घायल होने की सूचना है। मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है।
