Get App

NSE IPO में शेयर नहीं बेचे, अब नारायण मूर्ति और अजीम प्रेमजी समेत चार के पास ₹26000 करोड़ की होल्डिंग

NSE IPO: देश के सबसे बड़े एक्सचेंज एनएसई का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का है। हालांकि कई बड़े निवेशकों ने अपने शेयर नहीं बेचे और सिर्फ चार के पास ही करीब 26 हजार करोड़ की होल्डिंग बनी हुई है। वहीं कई निवेशक तो ऐसे हैं, जिन्होंने आईपीए के जरिए शेयर बेच रहे हैं, लेकिन अब भी उनके पास तगड़ी होल्डिंग बची है। डिटेल्स में पढे़ं

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Sep 22, 2026 पर 3:19 PM
NSE IPO में शेयर नहीं बेचे, अब नारायण मूर्ति और अजीम प्रेमजी समेत चार के पास ₹26000 करोड़ की होल्डिंग
NSE IPO: आईपीओ के अपर प्राइस बैंड के हिसाब से एनएसई की वैल्यू ₹4.42 लाख करोड़ है।

NSE IPO: आईपीओ को 5 गुना बोली मिलने के बाद अब एनएसई के शेयरों के लिस्टिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इस इश्यू के तहत कई दिग्गज निवेशक शेयर बेच रहे हैं तो दूसरी तरफ कई निवेशकों ने हिस्सेदारी बेचने की बजाय अपनी होल्डिंग बनाए रखी है। आईपीओ के अपर प्राइस बैंड के हिसाब से इसका सबसे अधिक फायदा पाने वालों में दो सबसे बड़ा नाम है- इंफोसिस (Infosys) के नारायण मूर्ति (Narayana Murthy) और विप्रो (Wipro) के अजीम प्रेमजी (Azim Premji)।

अजीम प्रेमजी के फैमिली ऑफिस प्रेमजी इंवेस्ट और नारायणमूर्ती के फैमिली ऑफिस केटमरन (Catamaran), राधाकिशन दमानी (Radhakishan Damani) और कुछ अन्य दिग्गज निवेशकों की एनएसई में होल्डिंग आईपीओ के अपर प्राइस बैंड ₹1785 के हिसाब से ₹29,400 करोड़ की है। आईपीओ के अपर प्राइस बैंड के हिसाब से एनएसई की वैल्यू ₹4.42 लाख करोड़ है।

NSE में सिर्फ चार के पास ₹25913 करोड़ की होल्डिंग

एनएसई में जिनकी होल्डिंग बनी हुई है, उनमें एनएसई के आईपीओ के अपर प्राइस बैंड के हिसाब से सबसे बड़ा प्राइवेच इंवेस्टर प्रेमजी इंवेस्ट है। इससे जुड़ी होल्डिंग वेईकल पीआई अपॉर्च्यूनिटीज फंड के पास एनएसई के 5.82 करोड़ शेयर हैं, जिसकी वैल्यू प्रति शेयर ₹₹1,785 के हिसाब से ₹10,231.6 करोड़ की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें