Sundaram-Clayton देगी ₹4.75 का अंतरिम डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट भी तय; शेयर 2% चढ़ा

Sundaram Clayton Dividend Record Date: इससे पहले कंपनी ने 18 मार्च 2024 को 5.15 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की थी। रिकॉर्ड डेट 4 अप्रैल 2024 थी। पिछले महीने सुंदरम-क्लेटन ने अपने होसुर प्लांट में एल्युमीनियम डाई-कास्टिंग कारोबार को बेचने की योजना की घोषणा की थी

अपडेटेड Mar 21, 2025 पर 6:21 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सुंदरम क्लेटन का शेयर पिछले एक साल में 70 प्रतिशत चढ़ा है।

Sundaram Clayton Dividend: ऑटो कंपोनेंट और इक्विपमेंट बनाने वाली सुंदरम क्लेटन के बोर्ड ने शेयरहोल्डर्स को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 4.75 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का फैसला किया है। प्रस्ताव को 21 मार्च की मीटिंग में मंजूरी दी गई। डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 27 मार्च 2025 रखी गई है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे।

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि डिविडेंड का भुगतान इसकी घोषणा के 30 दिनों के अंदर कर दिया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने 18 मार्च 2024 को 5.15 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की थी। रिकॉर्ड डेट 4 अप्रैल 2024 थी। सुंदरम क्लेटन के शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है। BSE पर 21 मार्च को शेयर लगभग 2 प्रतिशत बढ़त के साथ 2282 रुपये पर सेटल हुआ।

एक साल में 70 प्रतिशत उछला Sundaram-Clayton का शेयर


BSE के डेटा के मुताबिक, सुंदरम क्लेटन का शेयर पिछले एक साल में 70 प्रतिशत चढ़ा है। वहीं केवल एक सप्ताह में कीमत लगभग 10 प्रतिशत उछली है। कंपनी का मार्केट कैप 5000 करोड़ रुपये है। शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 2,933 रुपये 9 जनवरी 2025 को क्रिएट हुआ था। 52 सप्ताह का निचला स्तर 1,321 रुपये 21 मार्च 2024 को देखा गया। कंपनी में दिसंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 61.90 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

पिछले महीने सुंदरम-क्लेटन ने अपने होसुर प्लांट में एल्युमीनियम डाई-कास्टिंग कारोबार को बेचने की योजना की घोषणा की थी। 19 फरवरी की मीटिंग में कंपनी के बोर्ड ने इस फैसले को मंजूरी दी। कंपनी ने कहा था कि होसुर स्थित उसके हाई-प्रेशर और लो-प्रेशर एल्युमीनियम डाई-कास्टिंग ऑपरेशंस को थर्ड पार्टी बायर्स को बेचा जाएगा।

Adani Energy Solutions का शेयर 4% तक उछला, गुजरात में ₹2800 करोड़ का ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट मिलने से बढ़ी खरीद

अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 496.43 करोड़ रुपये रहा था। शुद्ध मुनाफा 10.35 करोड़ रुपये और अर्निंग्स प्रति शेयर 4.78 करोड़ रुपये रही थी। वित्त वर्ष 2024 में सुंदरम क्लेटन का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 1,341.92 करोड़ रुपये, शुद्ध मुनाफा 64.52 करोड़ रुपये और अर्निंग्स प्रति शेयर 31.89 करोड़ रुपये दर्ज ​की गई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।