ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) के बोर्ड ने सुनील कक्कड़ को एडिशनल डायरेक्टर और डायरेक्टर- कॉरपोरेट प्लानिंग नियुक्त किया है। डायरेक्टर- कॉरपोरेट प्लानिंग के तौर पर वह एक होल टाइम डायरेक्टर हैं। यह पहली बार है जब सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन (SMC) ने इस तरह के पद के लिए किसी भारतीय कर्मचारी को नॉमिनेट किया है। इससे पहले कंपनी के चेयरमैन आरसी भार्गव और पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर जगदीश खट्टर, मारुति सुजुकी के बोर्ड में सरकार की ओर से नियुक्त किए गए थे।
