Get App

Suven Life Stocks: वेंकट जस्ती का दांव सफल रहा तो रॉकेट बन जाएगा सुवेन लाइफ का स्टॉक

सुवेन लाइफ साइंसेज के चेयरमैन एवं मैनेजिंड डायरेक्टर वेंकट जस्ती 75 साल के हैं। लेकिन, वह सीएनएस की नई दवाएं तैयार करने के लिए बड़ा निवेश कर रहे हैं। अगर उनकी यह कोशिश कामयाब रहती है तो सुवेन लाइफ की किस्मत बदल सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 02, 2025 पर 5:52 PM
Suven Life Stocks: वेंकट जस्ती का दांव सफल रहा तो रॉकेट बन जाएगा सुवेन लाइफ का स्टॉक
सुवेन लाइफ साइंसेज का शेयर 2 अप्रैल को 2.59 फीसदी चढ़कर 125.20 रुपये पर बंद हुआ।

सुवेन लाइफ साइंसेज के चेयरमैन एवं मैनेजिंड डायरेक्टर वेंकट जस्ती का दांव अगर सफल रहता है तो कंपनी का स्टॉक रॉकेट बन सकता है। 75 साल के जस्ती ने अपने 4 दशकों के करियर का सबसे साहसिक फैसला किया है। उन्होंने सेंट्रल नवर्स सिस्टम (सीएनएस) की दवाएं बनाने के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया है। उनकी उम्र के ज्यादातर एग्जिक्यूटिव्स रिटायर होने के बाद आराम की जिंदगी बिता रहे हैं। लेकिन, जस्ती तमाम मुश्किलों के बीच अपने सपने को हकीकत में बदलने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

सुवेन लाइफ साइंसेज ने किया है बड़ा निवेश

सीएनएस दवाएं तैयार करने के लिए उन्होंने अपने CDMO बिजनेस Suven Pharmaceuticals तक को बेच दिया। इसे 2022 में Advent International को 6,313 रुपये में बेचा गया। तब से वह Suven Life Sciences में खुद के 500 करोड़ रुपये लगा चुके हैं। उन्होंने 2022 में राइट्स इश्यू से भी 400 करोड़ रुपये जुटाए थे। लेकिन, सपनों को हकीकत का रूप देने के लिए जस्ती को और निवेश करना होगा। इसके बाद ही अगले दो सालों में कंपनी की दवाएं क्लिनिकल ट्रायल के फेज में पहुंच सकेंगी।

अगले दो सालों में 850 करोड़ रुपये के निवेश की जरूरत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें