Suzlon Energy में सुजलॉन ग्लोबल सर्विसेज का होगा विलय, शेयर में गिरावट

Suzlon Energy Limited Share Price: सुजलॉन एनर्जी ने अपने प्रोजेक्ट बिजनेस को स्लंप सेल बेसिस पर पूर्ण मालिकाना हक वाली एक या एक से अधिक सब्सिडियरीज को ट्रांसफर करने का फैसला किया है। मार्च 2024 के आखिर तक सुजलॉन एनर्जी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 13.29 प्रतिशत और पब्लिक शेयरहोल्डर्स की हिस्सेदारी 86.71 प्रतिशत थी

अपडेटेड May 03, 2024 पर 3:57 PM
सुजलॉन ने यह भी कहा है कि वह पूर्ण मालिकाना हक वाली सहायक कंपनी सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड, मॉरीशस का विलय भी करेगी।

रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी सुजलॉन एनर्जी के बोर्ड ने, कंपनी के पूर्ण मालिकाना हक वाली सहायक कंपनी सुजलॉन ग्लोबल सर्विसेज लिमिटेड के विलय से संबंधित अमलागेशन स्कीम को मंजूरी दे दी है। सुजलॉन ग्लोबल सर्विसेज का सुजलॉन एनर्जी में विलय किया जाएगा। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि इस फैसले पर अभी नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल, अहमदाबाद बेंच (NCLT) की मंजूरी समेत अन्य जरूरी रेगुलेटरी मंजूरियां लिया जाना बाकी है।

इसके अलावा सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) ने अपने प्रोजेक्ट बिजनेस को स्लंप सेल बेसिस पर पूर्ण मालिकाना हक वाली एक या एक से अधिक सब्सिडियरीज को ट्रांसफर करने का फैसला किया है। कंपनी ने शेयर बाजारों को यह भी बताया है कि सुजलॉन, रिटेंड अर्निंग्स को जनरल रिजर्व के ट्रांसफर और रिक्लासिफिकेशन के जरिए स्कीम ऑफ अरेंजमेंट के माध्यम से एक कैपिटल रिऑर्गेनाइजेशन एक्सरसाइज भी करेगी। साथ ही पूर्ण मालिकाना हक वाली सहायक कंपनी सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड, मॉरीशस का विलय भी करेगी। कंपनी ने यह भी कहा कि रिस्ट्रक्चरिंग के बाद सुजलॉन के मौजूदा शेयरहोल्डिंग पैटर्न में कोई बदलाव नहीं होगा।

Suzlon Energy शेयर पर कितना असर


3 मई को बीएसई पर सुजलॉन का शेयर बढ़त के साथ 42 रुपये पर खुला और 42.30 रुपये के हाई तक गया। लेकिन फिर इसमें गिरावट आई और यह पिछले बंद भाव से 1 प्रतिशत टूटकर 41.25 रुपये पर आ गया। कारोबार खत्म होने पर शेयर 0.77 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 41.37 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 56279 करोड़ रुपये है। पिछले एक साल में सुजलॉन एनर्जी का शेयर 414 प्रतिशत चढ़ा है। मार्च 2024 के आखिर तक सुजलॉन एनर्जी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 13.29 प्रतिशत और पब्लिक शेयरहोल्डर्स की हिस्सेदारी 86.71 प्रतिशत थी।

Coforge शेयर 10% तक लुढ़का, Q4 नतीजों से ब्रोकरेज नाखुश; रेटिंग और टारगेट प्राइस घटाया

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।