रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी सुजलॉन एनर्जी के शेयरों ने 2024 में डबल डिजिट रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों में आज 12 जून को 3.34 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक BSE पर 49.90 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। हाल ही में डिविडेंड के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए सुजलॉन के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) हिमांशु मोदी ने कहा कि कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2025 में हासिल करने के लिए एक बिजनेस प्लान बनाया है, जिससे यह संभावना है कि चर्चा मई 2025 के आसपास होगी। सीएफओ मोदी का यह बयान अर्निंग के बाद की बातचीत में आया। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 67,828 करोड़ रुपये हो गया है।
