Get App

Suzlon Energy Shares: सुजलॉन को आदित्य बिड़ला ग्रुप से मिला 551 MW का बड़ा ऑर्डर, 4% बढ़ गया शेयर

Suzlon Energy Shares Price: सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड को आदित्य बिड़ला ग्रुप से 3 मेगावाट पवन टरबाइन सीरीज के लिए 551.25 मेगावाट का नया ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर को दो जगहों पर पूरा किया जाना है। पहला प्रोजेक्ट 368.55 मेगावाट का है, जिसे सुजलॉन की ओर से राजस्थान के बाड़मेर जिले में विकसित किया जाएगा। वहीं बाकी 182.7 मेगावाट गुजरात के भुज जिले में विकसित किया जाएगा

Moneycontrol Newsअपडेटेड May 29, 2024 पर 12:41 PM
Suzlon Energy Shares: सुजलॉन को आदित्य बिड़ला ग्रुप से मिला 551 MW का बड़ा ऑर्डर, 4% बढ़ गया शेयर
Suzlon Energy Shares: पिछले एक साल में इसके शेयरों का भाव करीब 343 फीसदी बढ़ा है

Suzlon Energy Shares Price: सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड को आदित्य बिड़ला ग्रुप से 3 मेगावाट पवन टरबाइन सीरीज के लिए 551.25 मेगावाट का नया ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर को दो जगहों पर पूरा किया जाना है। पहला प्रोजेक्ट 368.55 मेगावाट का है, जिसे सुजलॉन की ओर से राजस्थान के बाड़मेर जिले में विकसित किया जाएगा। वहीं बाकी 182.7 मेगावाट गुजरात के भुज जिले में विकसित किया जाएगा। आदित्य बिड़ला ग्रुप इन परियोजनाओं से पैदा होने वाली बिजली का इस्तेमाल कैप्टिव इस्तेमाल के लिए करेगी। इस प्रोजेक्ट से लगभग 4.54 लाख घरों को बिजली मिल सकती है और सालाना 17.92 लाख टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन पर अंकुश लग सकता है।

पवन टरबाइन जनरेटर को हाइब्रिड लैटिस ट्यूबलर टॉवर के साथ इंस्टॉल किया जाएगा और प्रत्येक साइट पर इसकी रेटेड क्षमता 3.15 मेगावाट होगी। यह ऑर्डर कंपनी की 3 मेगावाट सीरीज से बड़ी रेटेड S144-140m टर्बाइन के लिए भी है।

इस खबर के बाद, सुजलॉन एनर्जी के शेयर दिन के कारोबार के दौरान 4 फीसदी से अधिक की तेजी के साथ 45.85 रुपये के भाव पर पहुंच गए। इस साल की शुरुआत से अबतक सुजलॉन के शेयरों में करीब 19.09 फीसदी की तेजी आई है। वहीं पिछले एक साल में इसके शेयरों का भाव करीब 343 फीसदी बढ़ा है।

सुजलॉन एनर्जी राजस्थान में विंड टर्बाइन की सप्लाई करेगी और प्रोजेक्ट को पूरा करेगी। इसमें प्रोजेक्ट का इरेक्शन और कमीशनिंग भी शामिल है। वहीं वे गुजरात में प्रोजेक्ट की सप्लाई, सुपरविजन और कमीशनिंग करेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें