सुजलॉन एनर्जी 52वीक-लो के करीब... अब खरीदें, बेचें या होल्ड करें? जानिए एक्सपर्ट से

Suzlon Energy Shares: सुजलॉन एनर्जी का शेयर 52 वीक लो के करीब दबाव में है, लेकिन ब्रोकरेज हाउस इसमें मजबूत तेजी की संभावना देख रहे हैं। निवेशकों के लिए यह उलझन का समय है। जानिए क्या यह खरीद का मौका है या सावधानी जरूरी है।

अपडेटेड Apr 05, 2026 पर 8:32 PM
Story continues below Advertisement
JM Financial ने सुजलॉन एनर्जी पर ‘Buy’ रेटिंग दी है और 64 रुपये का टारगेट रखा है।

Suzlon Energy Shares: दिग्गज रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी सुजलॉन एनर्जी का शेयर पिछले कुछ समय से दबाव में है। यह अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर के आसपास घूम रहा है। इससे निवेशक थोड़ा कन्फ्यूज हैं कि आगे स्टॉक किस दिशा में जाएगा। हालांकि, बड़े उतार-चढ़ाव के बीच भी इसमें ज्यादा गिरावट नहीं आई है।

शेयर का हाल और हालिया मूवमेंट

पिछले एक महीने में यह स्टॉक एक सीमित दायरे में ही ट्रेड कर रहा है। इस दौरान करीब 2 प्रतिशत चढ़ा है। दिलचस्प बात यह है कि इस दौरान अमेरिका-इजरायल और ईरान से जुड़े तनाव बाजार में काफी उतार-चढ़ाव रहा। लेकिन, सुजलॉन एनर्जी में गिरावट सीमित रही।


सुजलॉन का शेयर पिछले कारोबारी स्तर में 0.44% गिरकर 40.94 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में यह 24.34% टूटा है। इसका 52 वीक का लो 38.17 रुपये है, जो इसने 9 मार्च 2026 को बनाया था। वहीं, यह अपने 52 हफ्ते के हाई 74.30 रुपये से करीब 45 प्रतिशत नीचे है। यह इस लेवल तक पिछले साल 30 मई को पहुंचा था।

टेक्निकल संकेत क्या बता रहे हैं

इस समय स्टॉक अपने सभी बड़े मूविंग एवरेज- 5 दिन, 10 दिन, 20 दिन, 30 दिन, 50 दिन, 100 दिन, 150 दिन और 200 दिन से नीचे ट्रेड कर रहा है। इसका सीधा मतलब है कि अभी ट्रेंड कमजोर है और बाजार में बिकवाली का दबाव बना हुआ है।

हालांकि शॉर्ट टर्म में गिरावट दिख रही है, लेकिन लंबी अवधि में इस स्टॉक ने जबरदस्त रिटर्न दिए हैं। पिछले 3 साल में यह करीब 416 प्रतिशत और 5 साल में 775 प्रतिशत तक चढ़ा है। लेकिन, पिछले करीब 1 साल से इसमें गिरावट का रुख है। पिछले एक साल में इसमें करीब 21 प्रतिशत की कमजोरी देखी गई है।

ब्रोकरेज क्या कह रहे हैं

JM Financial ने सुजलॉन एनर्जी पर ‘Buy’ रेटिंग दी है और 64 रुपये का टारगेट रखा है। यह मौजूदा स्तर से करीब 56.8 प्रतिशत तेजी की संभावना दिखाता है।

ब्रोकरेज का मानना है कि सुजलॉन का रेवेन्यू सालाना आधार पर करीब 51 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। इसका कारण ज्यादा डिस्पैच और बेहतर ऑपरेटिंग लीवरेज होगा। वहीं, चौथी तिमाही में डिस्पैच 874 मेगावाट तक पहुंच सकता है। यह एक साल पहले के 573 मेगावाट से काफी ज्यादा है।

 80% तेजी आने की उम्मीद

Centrum Broking ने भी ‘Buy’ रेटिंग दी है और 74 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। इस हिसाब से करीब 80% तेजी आने की उम्मीद है। ब्रोकेरज का कहना है कि रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में बढ़ते मौके और कंपनी की मजबूत स्थिति इसे आगे बढ़ा सकती है।

Motilal Oswal ने भी ‘Buy’ कॉल दी है और 65 रुपये का टारगेट दिया है, जो करीब 60 प्रतिशत तक बढ़ने की संभावना दिखाता है। ब्रोकरेज के मुताबिक, अगले 2-3 साल तक विंड टर्बाइन की मांग मजबूत रह सकती है। कंपनी प्रोजेक्ट में देरी की समस्या को कम करने के लिए EPC पर फोकस बढ़ा रही है और एक्सपोर्ट के मौके भी तलाश रही है।

सुजलॉन का बिजनेस क्या है

सुजलॉन एनर्जी रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशंस देने वाली कंपनी है और विंड टर्बाइन बनाने में एक बड़ा नाम है। इसके अलावा कंपनी सोलर एनर्जी से जुड़े कई काम भी करती है, जैसे जमीन का चयन, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना, पावर कनेक्शन, इंस्टॉलेशन और पूरे प्रोजेक्ट का मैनेजमेंट।

फिलहाल शेयर दबाव में जरूर है, लेकिन ब्रोकरेज हाउस इसके भविष्य को लेकर पॉजिटिव हैं। उनका मानना है कि अगर रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में ग्रोथ जारी रहती है, तो Suzlon Energy को इसका फायदा मिल सकता है।

Semiconductor Stocks: इस साल 49% तक बढ़ेगा सेमीकंडक्टर रेवेन्यू! जानिए किन 5 कंपनियों को मिल सकता है फायदा

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।