Suzlon Energy के शेयरों में टैक्स नोटिस की खबरों के बाद गिरावट, जानिए क्या कहते है एक्सपर्ट्स

पिछले एक महीने में Suzlon Energy के शेयरों में करीब 6 फीसदी की तेजी आई है। पिछले 6 महीने में इसने 54 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक स्टॉक में 11 फीसदी की तेजी देखी गई है। पिछले एक साल में इसने 430 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है

अपडेटेड Apr 06, 2024 पर 6:53 PM
रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में पिछले कुछ दिनों में गिरावट देखी गई है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Suzlon Energy share price : रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में पिछले कुछ दिनों में गिरावट देखी गई है। पिछले तीन कारोबारी दिनों में यह स्टॉक करीब 2 फीसदी गिरा है। बीते शुक्रवार को यह शेयर 0.81 फीसदी की गिरावट के साथ 42.68 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। हालांकि, पिछले एक साल में स्टॉक ने 430 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 58,051.61 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 50.72 रुपये और 52-वीक लो 7.91 रुपये है।

    Suzlon Energy को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से मिला है नोटिस

    सुजलॉन एनर्जी को हाल ही में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, "यह सूचित किया जाता है कि जीएसटी, तमिलनाडु ने कंपनी पर जुर्माना लगाया है। सुजलॉन ने जुर्माना अदा कर दिया है और वह इसे उपयुक्त अथॉरिटीज के समक्ष चुनौती देने की प्रक्रिया में है।" यह जुर्माना 98.79 लाख रुपये का है।


    इसके अलावा मार्च के अंत में कंपनी पर IT डिपार्टमेंट ने 260.35 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नेशनल फेसलेस एसेसमेंट सेंटर ने एसेसमेंट ईयर 2016-17 और 2017-18 के मामले में यह कार्रवाई की है। यह पेनाल्टी गुडविल पर आधारित डेप्रिसिएशन के क्लेम को अस्वीकार करने से जुड़ी है।

    Suzlon Energy पर क्या है एक्सपर्ट्स की राय

    सुजलॉन एनर्जी के शेयरों पर एक्सपर्ट्स की मिली-जुली राय है। प्रभुदास लीलाधर के टेक्निकल एनालिस्ट शिजू कूथुपालक्कल का कहना है कि शेयर 35.50 रुपये के जोन से काफी हद तक उबर कर 41.20 रुपये के पार पहुंच गया है। 44.50 रुपये के करीब कुछ रेजिस्टेंस था। नियर टर्म का सपोर्ट 40 रुपये पर दिखाई दे रहा है। 40 रुपये पर स्टॉप लॉस रखते हुए 47 रुपये और 51 रुपये के अगले हायर टारगेट के लिए अपवर्ड मूव की उम्मीद की जा सकती है।

    कैसा रहा है Suzlon Energy के शेयरों का प्रदर्शन

    पिछले एक महीने में सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में करीब 6 फीसदी की तेजी आई है। पिछले 6 महीने में इसने 54 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक स्टॉक में 11 फीसदी की तेजी देखी गई है। पिछले एक साल में इसने 430 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है। पिछले 4 सालों में इसके निवेशकों को 2012 फीसदी का भारी-भरकम मुनाफा हुआ है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।