Get App

Suzlon Energy को झटका, कई ऑर्डर हुए कैंसल, शेयर 2% टूटा, अब क्या करें निवेशक?

Suzlon Energy Share Price: सुजलॉन एनर्जी के शेयर मंगलवार 1 अप्रैल को कारोबार के दौरान 2 फीसदी तक गिर गए। कंपनी ने हाल ही में अपने कई ऑर्डर कैंसिल होने और कम होने की जानकारी दी है। इसी के बाद इसके शेयरों में यह गिरावट आई। सुजलॉन एनर्जी ने बताया कि उसका ऑर्डर बुक फिलहाल 5,622 मेगावॉट (MW) पर पहुंच गया है

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 01, 2025 पर 5:26 PM
Suzlon Energy को झटका, कई ऑर्डर हुए कैंसल, शेयर 2% टूटा, अब क्या करें निवेशक?
Suzlon Energy ने बताया कि वाइब्रेंट एनर्जी से मिला 99 मेगावाट का ऑर्डर कैंसल हो गया है

Suzlon Energy Share Price: सुजलॉन एनर्जी के शेयर मंगलवार 1 अप्रैल को कारोबार के दौरान 2 फीसदी तक गिर गए। कंपनी ने हाल ही में अपने कई ऑर्डर कैंसिल होने और कम होने की जानकारी दी है। इसी के बाद इसके शेयरों में यह गिरावट आई। सुजलॉन एनर्जी ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि उसका ऑर्डर बुक फिलहाल 5,622 मेगावॉट (MW) पर पहुंच गया है, जो इससे पहले 28 जनवरी को 5,523 MW था। हालांकि, इस दौरान कंपनी ने अपने कुछ महत्वपूर्ण ऑर्डर के कैंसल होने या उनके साइज में कटौती की बात स्वीकारी।

कौन-कौन से ऑर्डर रद्द हुए या घटाए गए?

सुजलॉन एनर्जी ने बताया कि वाइब्रेंट एनर्जी से मिला 99 मेगावाट का ऑर्डर कैंसल हो गया है। वहीं O2 Power Private Limited (टेक ग्रीन पावर XI प्राइवेट लिमिटेड) ने अपने 201.6 MW के ऑर्डर का साइज घटाकर 100.8 MW कर दिया। एक दूसरे क्लाइंट ने 3 MW सीरीज के लिए 100.8 MW का ऑर्डर को आगे न बढ़ाने का विकल्प चुना है। ये ऑर्डर मूल रूप से मई 2023 से दिसंबर 2023 के बीच मिले थे।

हालांकि, Suzlon ने यह भी कहा कि नए ऑर्डर मिलने से इन कैंसिलेशन का ज्यादा असर नहीं पड़ेगा और कंपनी की कुल ऑर्डर बुक स्थिर बनी रहेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें