Suzlon Share Price: वैश्विक ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनले का मानना है कि विंड टर्बाईन बनाने वाली कंपनी सुजलॉन एनर्जी की वित्त वर्ष 2026 और वित्त वर्ष 2027 में अच्छी कमाई होगी। ब्रोकरेज ने ये बातें सोमवार को एनटीपीसी की एक यूनिट से कंपनी को बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद कही। इसका आज शेयरों पर पॉजिटिव असर दिख रहा है। बड़ा ऑर्डर मिलने और वैश्विक ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनले के पॉजिटिव रुझान के चलते सुजलॉन के शेयर 5 फीसदी उछलकर 78.05 रुपये के अपर सर्किट पर पहुंच गए। हालांकि अभी भी यह एक साल के हाई से 7.52 फीसदी डाइनसाइड है। पिछले महीने 13 अगस्त 2024 को यह एक साल के हाई 84.40 रुपये पर था। शेयरों को 3.7 करोड़ शेयरों की ब्लॉक डील से भी सपोर्ट मिला। यह इसकी 0.3 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। यह ब्लॉक डील 77 रुपये के भाव पर हुई है।
