Suzlon Energy Rights Issue: सुजलॉन एनर्जी का राइट्स इश्यू खुला, शेयर 6% गिरे

सुजलॉन राइट्स इश्यू के तहत शेयरहोल्डर्स को 240 करोड़ शेयर जारी करेगी। हर शेयर का प्राइस 5 रुपये रखा गया है। कंपनी के शेयरधारकों के पास हर 21 शेयरों के एवज में कंपनी के नए 5 शेयर खरीदने का विकल्प है

अपडेटेड Oct 11, 2022 पर 1:58 PM
11 अक्टूबर को दोपहर में 1:34 बजे Suzlon के शेयर का प्राइस 5.88 फीसदी गिरकर 7.20 रुपये था।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Suzlon Energy का राइट्स इश्यू 11 अक्टूबर को खुल गया है। 1,200 करोड़ रुपये के इस इश्यू में कंपनी अपने मौजूदा शेयरधारकों को नए शेयर खरीदने का मौका दे रही है। यह राइट्स इश्यू 20 अक्टूबर को बंद हो जाएगा।

    सुजलॉन राइट्स इश्यू के तहत शेयरहोल्डर्स को 240 करोड़ शेयर जारी करेगी। हर शेयर का प्राइस 5 रुपये रखा गया है। कंपनी के शेयरधारकों के पास हर 21 शेयरों के एवज में कंपनी के नए 5 शेयर खरीदने का विकल्प है। इसके लिए रिकॉर्ड तारीख 4 अक्टूबर है। इसका मतलब है कि जिन शेयधारकों के पास 4 अक्टूबर तक कंपनी के शेयर होंगे, वे राइट्स इश्यू में हिस्सा ले सकते हैं।

    यह भी पढ़ें : Daily Voice: शॉर्ट टर्म में बाजार रहेगा वोलैटाइल, सस्ते में मिल रहे क्वालिटी शेयरों में करें खरीदारी


    कंपनी ने कहा है कि उसके प्रमोटर और प्रमोटर्स ग्रुप ने राइट्स इश्यू के तहत अपने हिस्से के शेयरों को खरीदने का वादा किया है। कंपनी ने कहा है कि राइट्स इश्यू से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल कंपनी और उसकी सब्सिडियरी के कर्ज को चुकाने के लिए किया जाएगा। कुछ पैसा कंपनी अपनी सामान्य जरूरतें पूरी करने के लिए भी करेगी। Inga Ventures इस इश्यू की लीड मैनेजर है।

    देश की सबसे बड़ी फार्मा कंपनियों में से एक SUN Pharmaceutical के मैनेजिंग डायरेक्टर दिलीप सांघवी ने कहा है कि वह सुजलॉन के राइट्स इश्यू में हिस्सा लेंगे। सुजलॉन में सांघवी की 23 फीसदी हिस्सेदारी है। उन्होंने 2015 में सुजलॉन में 1,080 करोड़ रुपये में यह हिस्सेदारी खरीदी थी। सुजलॉन विंड एनर्जी के कंपोनेंट बनाने वाली देश की बड़ी कंपनियों में से एक है।

    राइट्स इश्यू के तहत कंपनी कारोबार के लिए फंड जुटाती है। इसके तहत कंपनी नए शेयर जारी करती है। राइट्स इश्यू और दूसरे इश्यू के बीच सबसे बड़ा अंतर यह है कि इस इश्यू में सिर्फ वही इनवेस्टर्स हिस्सा ले सकते हैं, जिनके पास कंपनी के शेयर पहले से होते हैं। नए इनवेस्टर्स को राइट्स इश्यू में हिस्सा लेने की इजाजत नहीं है।

    Suzlon के शेयरों में 11 अक्टूबर को बड़ी गिरावट आई। दोपहर में 1:34 बजे कंपनी के शेयर का प्राइस 6.54 फीसदी गिरकर 7.15 रुपये था। पिछले एक महीने में कंपनी का शेयर 26 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है। बीते एक हफ्ते में यह शेयर 10 फीसदी से ज्यादा गिरा है।

    इस महीने की शुरुआत में तुलसी तांती (Tulsi Tanti) का निधन हो गया था। वह सुजलॉन एनर्जी के फाउंडर और चेयरमैन थे। उनके निधन के बाद कंपनी के शेयर में बड़ी गिरावट आई थी। सुजलॉन का आईपीओ 2005 में आया था। यहत आईपीओ पेश करने वाली इंडिया की पहली रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी थी। कंपनी का 1,500 करोड़ रुपये का इश्यू 15 गुना सब्सक्राइब्ड हुआ था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।