Suzlon Energy Share Price: पिछले लगातार 8 कारोबारी सत्रों में सुजलॉन एनर्जी के शेयर में 27 प्रतिशत की तेजी दिखी है। कीमत बीएसई पर 68 रुपये के लेवल पर है। आगे शेयर 115 रुपये तक के लेवल को टेस्ट कर सकता है। यह 1 अगस्त को बीएसई पर शेयर के बंद भाव से 69 प्रतिशत ज्यादा है। ट्रेडबुल्स सिक्योरिटीज के सच्चितानंद उत्तेकर का कहना है कि सुजलॉन हाल ही में अपने 11 साल के एक्युमुलेशन जोन से बाहर निकलने में सक्षम रहा है। मौजूदा अपवार्ड ट्रेंड ₹95-₹115 के जोन तक पहुंचने का अनुमान है। चूंकि इमीडिएट स्विंग बेस ₹65 के आसपास क्रिएट हुआ है, इसलिए ₹62 से नीचे का वीकली क्लोजिंग स्टॉप मौजूदा लॉन्ग पोजीशन को बनाए रखने और इसमें एडिशन के लिए पर्याप्त होगा।
