Trom Industries IPO Listing: शेयर 90% के जबरदस्त प्रीमियम पर लिस्ट, तुरंत लगा अपर सर्किट

Trom Industries Share Listing: IPO कुल 459 गुना सब्सक्राइब हुआ। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 197.07 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 751.90 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 483.14 गुना सब्सक्राइब हुआ। IPO से पहले कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 8.93 करोड़ रुपये जुटाए थे

अपडेटेड Aug 01, 2024 पर 10:15 AM
Trom Industries की शुरुआत साल 2011 में हुई थी।

Trom Industries IPO Share Listing: सोलर EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) कंपनी ट्रॉम इंडस्ट्रीज की 1 अगस्त को शेयर बाजार में जबरदस्त शुरुआत हुई। शेयर NSE SME पर IPO के अपर प्राइस बैंड 115 रुपये से 90 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 218.50 रुपये पर लिस्ट हुआ। तुरंत ही शेयर में 5 प्रतिशत की तेजी आई और 229.40 रुपये पर अपर सर्किट ​लग गया।

Trom Industries का IPO 25 जुलाई को खुला था और 29 जुलाई को क्लोज हुआ। इस दौरान 27.28 लाख नए शेयर जारी हुए। प्राइस बैंड 100-115 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1200 शेयर रहा। ट्रॉम इंडस्ट्रीज की शुरुआत 2011 में हुई थी। कंपनी, रेजिडेंशियल रूफटॉप सिस्टम्स, इंडस्ट्रियल सोलर पावर प्लांट्स, ग्राउंड माउंटेड सोलर पावर प्लांट्स और सोलर स्ट्रीट लाइट्स में विशेषज्ञता रखती है।जिग्नेश पटेल और पंकज पवार, कंपनी के प्रमोटर हैं।

कुल 459 गुना सब्सक्राइब 


IPO कुल 459 गुना सब्सक्राइब हुआ। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 197.07 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 751.90 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 483.14 गुना सब्सक्राइब हुआ। IPO से पहले कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 8.93 करोड़ रुपये जुटाए थे।

FirstCry IPO 6 अगस्त को होगा ओपन, प्राइस बैंड हुआ तय

कैसी है Trom Industries की वित्तीय स्थिति

कंपनी का वित्त वर्ष 2024 में रेवेन्यू 125.98 प्रतिशत बढ़कर 54.54 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 24.13 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष के दौरान शुद्ध मुनाफा 1885.2 प्रतिशत के उछाल के साथ 5.72 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2023 में 28.86 लाख रुपये था।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Ola Electric IPO GMP: निवेश पर मुनाफा होगा या नुकसान? यहां चेक करें ग्रे मार्केट का लेटेस्ट अपडेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।