Suzlon Energy Shares: सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 24 फीसदी तक की तेजी आ सकती है। जानी-मानी ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने अपनी एक हालिया रिपोर्ट में यह अनुमान जताया है। इतना ही नहीं, मोतीलाल ओसवाल ने सुजलॉन के शेयर को सभी ब्रोकरेज फर्मों में सबसे ऊंचा टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज ने एक-दो नहीं बल्कि कुल 5 कारण बताए हैं, जिसके चलते सुजलॉन के शेयरों में तेजी आ सकती है। आइए इसे विस्तार से जानते हैं।
