Get App

Suzlon के शेयरों के सभी टारगेट पूरे, लेकिन छोटे निवेशकों की घटी हिस्सेदारी

Suzlon Shares: बजट के झटके के बावजूद विंड टर्बाइन बनाने वाली कंपनी सुजलॉन के शेयर लगातार दूसरे दिन अपर सर्किट पर पहुंच गए। इसे कवर करने वाले जितने भी एनालिस्ट्स हैं, उनमें सबसे हाईएस्ट टारगेट आज हासिल हो गया। हालांकि चौंकाने वाला ये रहा कि इसमें छोटे निवेशकों की हिस्सेदारी कम हुई है। जानिए अब छोटे निवेशकों के पास इसके कितने शेयर हैं?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 24, 2024 पर 12:43 PM
Suzlon के शेयरों के सभी टारगेट पूरे, लेकिन छोटे निवेशकों की घटी हिस्सेदारी
Suzlon के लिए चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही शानदार रही। इसका नेट प्रॉफिट 200 फीसदी उछलकर 302 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Suzlon Shares: विंड टर्बाइन बनाने वाली कंपनी सुजलॉन के शेयर नतीजे आने के बाद से लगातार दूसरे दिन अपर सर्किट पर पहुंच गए। आज इसके शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए और यह 60 रुपये के लेवल पर चला गया। इसके शेयर ऐसे समय में अपर सर्किट पर गए हैं जब लगातार दो दिन बजट के चलते मार्केट में बिकवाली का भारी दबाव है। अब आज इसके शेयर जिस लेवल पर पहुंचे हैं, वह इसका हाईएस्ट टारगेट प्राइस था। फिलहाल BSE पर यह 5 फीसदी की बढ़त के साथ 60.71 रुपये पर बना हुआ है। इस महीने यह करीब 15 फीसदी और इस साल 59 फीसदी मजबूत हुआ है।

Suzlon के शेयरों की हुई कई ब्लॉक डील

सुजलॉन के शेयरों की आज कई ब्लॉक डील हुई। इन ब्लॉक डील्स के जरिए कंपनी की 0.3 फीसदी होल्डिंग का 227 करोड़ रुपये में लेन-देन हुआ। सौदे के तहत 60 रुपये के औसत भाव पर 3.8 करोड़ शेयरों का लेन-देन हुआ। हालांकि इन शेयरों को किसने खरीदा और किसने बेचा, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।

जून तिमाही में कम हुई खुदरा निवेशकों की हिस्सेदारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें