Suzlon Share Price Target: सुजलॉन में आएगी 41% की तेजी? दिग्गज ब्रोकरेज ने दी खरीदने की सलाह

Suzlon Share Price Target: 2 रुपये से 55 तक पहुंचा ये शेयर अब भी उड़ान भर सकता है? 2 लाख नए रिटेल इनवेस्टर्स जुड़े हैं, और ब्रोकरेज ने टारगेट 75 रुपये तक बढ़ा दिया है। क्या वाकई आएगी 41% की तेजी? जानने के लिए पढ़ें यह खबर।

अपडेटेड Apr 13, 2025 पर 8:59 PM
Story continues below Advertisement
suzlon share price target

Suzlon Share Price Target:  सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) उन गिनी-चुनी कंपनियों में शामिल हैं, जिन्हें खुदरा निवेशकों ( retail investors) का लगातार समर्थन मिला है। बीते कुछ वर्षों में यह शेयर ₹2 से बढ़कर ₹55 तक पहुंच चुका है। साथ ही, कंपनी का मार्केट कैप अब ₹72,377.71 करोड़ हो गया है। आइए जानते हैं कि सुजलॉन एनर्जी में कितने रिटेल इन्वेस्टर्स ने पैसे लगा रखे हैं और इसका टारगेट प्राइस क्या है।

Suzlon Energy में कितने रिटेल इनवेस्टर्स हैं?

जनवरी-मार्च 2025 तिमाही में Suzlon में खुदरा निवेशकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। यह इस बात का संकेत है कि छोटे निवेशक कंपनी की संभावनाओं को लेकर आश्वस्त हैं। हालांकि शेयर की कीमत अपने उच्चतम स्तर से थोड़ी नीचे आई है, फिर भी निवेशकों ने भरोसे में कोई कमी नहीं दिखाई।


कंपनी के शेयरहोल्डिंग डेटा के अनुसार, इस तिमाही में 2 लाख से अधिक नए खुदरा निवेशक जुड़े हैं। इसमें वे निवेशक होते हैं, जिनके पास ₹2 लाख तक के शेयर होते हैं। मार्च 2025 के अंत तक खुदरा निवेशकों की संख्या बढ़कर 56.12 लाख हो गई, जो दिसंबर 2024 में 54.09 लाख थी। एक साल पहले यह आंकड़ा 43.02 लाख था।

Motilal Oswal की सुजलॉन पर Buy रेटिंग

प्रमुख ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने Suzlon पर ‘Buy’ की सिफारिश दोहराई। उसने शेयर का टारगेट प्राइस ₹70 से बढ़ाकर ₹75 कर दिया है। इसका मतलब है कि मौजूदा भाव से सुजलॉन के शेयरों में 41.42% तेजी आ सकती है।

11 अप्रैल 2025 को जारी ताजा रिपोर्ट में ब्रोकरेज ने कहा कि विंड एनर्जी आने वाले वर्षों में भारत की रिन्यूएबल एनर्जी का लगभग 20% हिस्सा बन सकती है। कंपनी की O&M (ऑपरेशंस एंड मेंटेनेंस) में मजबूत पकड़ Suzlon को प्रतिस्पर्धियों से आगे रखती है।

Suzlon की स्थापित पवन ऊर्जा क्षमता 15 GW से अधिक है, जो Siemens Gamesa (8.9 GW), Vestas (3.4 GW) और INOX (3.1 GW) जैसी कंपनियों से कहीं आगे है।

सुजलॉन के शेयरों का हाल और रिटर्न

शुक्रवार को BSE पर Suzlon का शेयर 3.51% की बढ़त के साथ ₹53.03 पर बंद हुआ। यह अभी भी ₹86.04 के हाई लेवल से 38.38% नीचे है। हालांकि BSE डेटा के मुताबिक, Suzlon के शेयरों ने हाल के वर्षों में जबरदस्त रिटर्न दिया है:

  • पिछले 1 साल में 25% की तेजी
  • 2 साल में 549% का रिटर्न
  • 3 साल में 419% की बढ़त
  • 5 साल में 2176% का शानदार उछाल

यह भी पढ़ें : विजय केडिया ने इस कंपनी में घटाई हिस्सेदारी, क्या आपने भी कर रखा है निवेश?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।