ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी के शेयरों में 6 अगस्त को दिन में 5.6 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। BSE पर कीमत 305.10 रुपये के हाई तक गई। बाद में बिकवाली का दबाव छाया और शेयर 0.31 प्रतिशत गिरावट के साथ 288 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी ने कहा है कि उसकी नजर वित्त वर्ष 2030-31 तक ₹10,000 करोड़ का एडजस्टेड EBITDA हासिल करने पर है। ऐसा खाने-पीने की चीजों की किफायती कीमतों और इंस्टामार्ट की अलग रणनीति के दम पर हो सकता है। कंपनी इंस्टामार्ट के जरिए क्विक कॉमर्स सेक्टर में भी है।
