Get App

Instamart पर FSSAI का शिकंजा: 9 नोटिस के बाद दबाव में Swiggy का शेयर, 2% लुढ़का

Swiggy Share Price: रेगुलेटर ने FSS एक्ट 2006 के तहत नियमों के उल्लंघन को देखते हुए नोटिस जारी किए हैं। FSSAI के मुताबिक, ग्राहकों की शिकायतों में आरोप लगाया गया है कि Swiggy Instamart के जरिए एक्सपायर हो चुके, खराब, सड़े-गले, दूषित और असुरक्षित फूड प्रोडक्ट की सप्लाई की गई

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jul 13, 2026 पर 5:00 PM
Instamart पर FSSAI का शिकंजा: 9 नोटिस के बाद दबाव में Swiggy का शेयर, 2% लुढ़का
FSSAI ने Swiggy Instamart के खिलाफ यह कदम कई ग्राहकों की शिकायतों के बाद उठाया।

ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी के शेयरों में 13 जुलाई को दिन में 2.6 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी। BSE पर शेयर 266 रुपये के लो तक गया। बाद में 266.80 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप घटकर 73600 करोड़ रुपये पर आ गया है। शनिवार को खबर आई कि फूड रेगुलेटर FSSAI ने स्विगी के क्विक कॉमर्स डिलीवरी प्लेटफॉर्म इंस्टामार्ट को 9 नोटिस जारी किए हैं। प्लेटफॉर्म पर सड़े-गले और एक्सपायर हो चुके फूड प्रोडक्ट की सप्लाई के आरोप लगे हैं। FSSAI ने यह कदम कई ग्राहकों की शिकायतों के बाद उठाया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने इस बारे में जानकारी दी। रेगुलेटर ने कहा कि उसने FSS एक्ट 2006 के तहत नियमों के उल्लंघन को देखते हुए Instamart को 9 नोटिस जारी किए हैं। FSSAI के मुताबिक, ग्राहकों की शिकायतों में आरोप लगाया गया है कि Swiggy Instamart के जरिए एक्सपायर हो चुके, खराब, सड़े-गले, दूषित और असुरक्षित फूड प्रोडक्ट की सप्लाई की गई। रेगुलेटर ने प्लेटफॉर्म को डिटेल में स्पष्टीकरण देने और कंप्लायंस रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है। ऐसा न करने पर इंस्टामार्ट के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

रिटर्न करने के बाद फिर से खराब प्रोडक्ट की सप्लाई

ग्राहकों की शिकायतों के बारे में विस्तार से बताते हुए FSSAI ने कहा कि एक शिशु आहार (Infant Food Formulation) बहुत खराब और असुरक्षित स्थिति में पाया गया। इसके दूषित होने और गलत तरीके से स्टोरेज व हैंडलिंग के संकेत मिले। प्रोडक्ट को वापस करने के बाद भी, कथित तौर पर उसे दोबारा सप्लाई किया गया। इसी तरह Healthify 100% Whey Protein 1 kg' और 'Noice होमस्टाइल मद्रास मिक्सचर विद पीनट्स' को कथित तौर पर उनकी एक्सपायरी डेट के बाद सप्लाई किया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें