Symbiotec IPO Listing: फार्मा सेक्टर से जुड़े इनग्रेडिएंट्स और प्रोडक्ट्स बनाने वाली सिंबॉयोटक फार्मालैब के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में फ्लैट एंट्री हुई। हालांकि इसके आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 75 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹988 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹978.20 और NSE पर ₹988.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि बीएसई पर तो करीब 1% पूंजी ही घट गई। आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर और नीचे गए लेकिन निचले स्तर इसने शानदार रिकवरी की।
