Get App

Taking Stock | भारी उतार-चढ़ाव के बीच निफ्टी ने तोड़ा 15000 का स्तर, मेटल्स पर दिखा दबाव

आज के कारोबार में पीएसयू बैंकों को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 21, 2021 पर 9:07 AM
Taking Stock | भारी उतार-चढ़ाव के बीच निफ्टी ने तोड़ा 15000 का स्तर, मेटल्स पर दिखा दबाव

आज यानी 20 मई को लगातार दूसरे दिन बाजार में गिरावट देखने को मिली। मेटल और बैंकिंग शेयरों पर दबाव के चलते निफ्टी 15000 के नीचे फिसल गया।  कारोबार में अंत में सेसेंक्स 337.78 अंक यानी 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ 49,564.86 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 124.10 अंक यानी 0.83 फीसदी टूटकर 14,906.05 के स्तर पर बंद हुआ।

आज के कारोबार में पीएसयू बैंकों को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी मेटल इंडेक्स 3 फीसदी टूटा जबकि निफ्टी बैंक 1 फीसदी नीचे बंद हुआ।

LKP Securities के Rohit Singre का कहना है कि  ऐसा लगता है कि निफ्टी को अपने descending चैनल ब्रेकआउट जोन को फिर से छुना पड़ सकता है अगर ऐसा होता है तो हमें वर्तमान लेवल से 1500-15100 की तरफ पुलबैक देखने को मिल सकता है। यह स्तर निफ्टी के लिए इमीडियेट हर्डल जोन भी है लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो हमें निफ्टी औऱ मुनाफावसूली देखने को मिलेगी और यह  14850-14775 की और जाता दिख सकता है।

आज के कारोबार में Tata Steel, Hindalco Industries, Coal India, Britannia Industries और ONGC निफ्टी के टॉप लूजर रहें। वहीं M&M, Cipla, BPCL, IndusInd Bank और  Titan Company टॉप गेनर रहें।

बीएसई पर नजर डाले तो रियल्टी  और कैपिटल गुड्स को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए है। मेटल, बैंक, ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1-3 फीसदी तक की कमजोरी देखने को मिली है।

स्टॉक्स पर नजर डालें तो PNB, BHEL और Sun TV के वॉल्यूम में 100 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली। वहीं Bosch, PNB औऱ PI Industries में लॉन्ग बिल्टअप देखने को मिला है। वहीं Britannia Industries, BHEL और Sun TV में शॉर्ट बिल्टअप देखने को मिला है।

आज के कारोबार में 300 से ज्यादा स्टॉक्स ऐसे रहे है जिन्होंने बीएसई पर अपना नया 52 हफ्तों का हाई बनाया। इनमें IOC, Wockhardt और Tata Coffee शामिल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें