Credit Cards

Taking Stock: खराब ग्लोबल संकेतों ने बिगाड़ा बाजार का मूड, जानिए कल कैसी रह सकती है इसकी चाल

आईटी पैक में कमजोरी के साथ ही दूसरे सेक्टरों में भी कमजोरी आई जिससे बाजार सेंटीमेंट कमजोर हुआ। दिग्गजों के साथ ही आज छोटे-मझोले शेयरों में गिरावट रही

अपडेटेड Oct 11, 2022 पर 11:36 PM
Story continues below Advertisement
आईटी पैक में कमजोरी के साथ ही दूसरे सेक्टरों में भी कमजोरी आई जिससे बाजार सेंटीमेंट कमजोर हुआ। दिग्गजों के साथ ही आज छोटे-मझोले शेयरों में गिरावट रही

मार्केट का मूड आज ग्लोबल संकेतों ने बुरी तरह बिगाड़ दिया और बाजार में चौतरफा बिकवाली रही। निफ्टी 17000 के नीचे बंद हुआ है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में करीब 1.5 फीसदी की गिरावट दिखी है। खराब ग्लोबल संकेतों ने बाजार का मूड बिगाड़ दिया आज रियल्टी, मेटल और IT शेयरों में भारी बिकवाली रही। एनर्जी, ऑटो, फार्म शेयरों में भी दबाव रहा। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट रही। सेंसेक्स 844 अंक गिरकर 57,147 पर बंद हुआ है। निफ्टी 257 अंक गिरकर 16984 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 381 अंक गिरकर 38712 पर बंद हुआ है। मिडकैप 542 अंक गिरकर 30568 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में गिरावट रही। निफ्टी 50 में से 47 शेयरों में गिरावट रही। निफ्टी बैंक के 12 में से 10 शेयरों में बिकवाली रही।

बुधवार को कैसी रहेगी बाजार की चाल

Religare Broking के अजित मिश्रा का कहना है कि बाजार आज दबाव में रहा और करीब 1.5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। आज निफ्टी ने सपाट शुरुआती की थी लेकिन कारोबारी दिन के आगे बढ़ने के साथ ही इसमें कमजोरी भी बढ़ती गई और निफ्टी 17100 के सपोर्ट के नीचे फिसल गया। कारोबार के अंत में यह 16983.55 के स्तर पर बंद हुआ।


आईटी पैक में कमजोरी के साथ ही दूसरे सेक्टरों में भी कमजोरी आई जिससे बाजार सेंटीमेंट कमजोर हुआ। दिग्गजों के साथ ही आज छोटे-मझोले शेयरों में गिरावट रही। मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 2 फीसदी गिरकर बंद हुए। ग्लोबल मोर्चे से हमें कोई राहत की खबर मिलती नहीं दिख रही है। अगर कंपनियों के नतीजे और दूसरे मैक्रो इकोनॉमी मोर्चे से को निगेटिव खबर आती है तो बाजार में और दबाव बढ़ता दिख सकता है।

Bharti Airtel में अभी दिखेगी और तेजी, निफ्टी मिडकैप में 35000 का स्तर मुमकिन: राजेश पालविया

इंडेक्स पर नजर डालें तो अब निफ्टी के लिए 16800 का स्तर काफी अहम हो गया है। और अगर निफ्टी इस लेवल के नीचे फिसलता है तो कमजोरी और बढ़ेगी। ट्रेडरों को इस बात को ध्यान में रखकर ही अपनी पोजिशन तय करनी चाहिए।

Sharekhan के गौरव रत्नपारखी का कहना है कि निफ्टी में हमें शॉर्ट टर्म कंसोलिडेशन देखने को मिल रहा है और यह दोनों दिशाओं में ऊपर नीचे करता दिख रहा है। पिछले हफ्ते आया एक हल्का उछाल सितंबर महीने की पूरी गिरावट की लगभग आधी भरपाई करके कमजोर पड़ गया है। यहां से एक बार फिर निफ्टी में गिरावट आती दिखी।

11 अक्टूबर को क्लोजिंग बेसिस पर निफ्टी ने 17000 का सपोर्ट तोड़ दिया। अब इसमें और गिरावट की संभावना है और जल्द ही निफ्टी हमें 16750 की तरफ जाता दिख सकता है। हालांकि निफ्टी के लिए 16800-16750 पर मजबूत सपोर्ट है और इन लेवलों के आसपास हमें खरीदारी आने की उम्मीद है। वहीं ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 17250-17300 पर रजिस्टेंस जोन नजर आ रहा है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।