Get App

Taking Stock: चार दिनों की लगातार तेजी थमी, US Fed के फैसले पर टिकी बाजार की नजर

मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली दिखी तो वहीं मिड और स्मॉल कैप शेयरों पर भी दबाव बना रहा.

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 16, 2021 पर 11:42 PM
Taking Stock: चार दिनों की लगातार तेजी थमी, US Fed के फैसले पर टिकी बाजार की नजर

US फेड के आउटकम से पहले बाजार आज थोड़ा नर्वस नजर आया है। बाजार में 4 दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गई। मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली दिखी तो वहीं मिड और स्मॉल कैप शेयरों पर भी दबाव बना रहा। निफ्टी 102 प्वाइंट गिरकर 15,768 तो सेंसेक्स करीब 275 अंक गिरकर 35 हजार के पास बंद हुआ। साथ ही निफ्टी बैंक में 244 अंको की गिरावट दर्ज की गई।  मिडकैप 256 प्वाइंट गिरकर 27,109 पर बंद हुआ है। मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही।

मिडकैप, स्मालकैप शेयरों में भी दबाव रहा। रियल्टी, फार्मा और बैंकिंग शेयरों में भी गिरावट रही। FMCG और IT शेयरों में खरीदारी रही। FMCG इंडेक्स रिकार्ड ऊंचाई पर बंद हुआ है।

Deen Dayal Investments मनीष हाथीरमानी का कहना है कि निफ्टी आज अपने 15,700 के सपोर्ट के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा है जो एक पॉजिटिव संकेत है। अगर निफ्टी इस लेवल को क्लोजिंग बेसिस पर तोड़ देता है तो करेंट ट्रेंड की एक बार फिर समीक्षा करनी होगी। इन स्तरों पर एक रिस्क रिवॉर्ड ट्रेड पर विचार किया जा सकता है जिसका टार्गेट 15,900-16,000 होगा। इसके लिए 15,700 स्टॉपलॉस होगा। जब तक निफ्टी क्लोजिंग बेसिस पर 15,700 का स्तर नहीं तोड़ता तब तक बुलिश ट्रेंड कायम रहेगा।

Adani Ports, Tata Steel, JSW Steel, Hindalco और Power Grid Corp निफ्टी के टॉप लूजर रहे जबकि Tata Consumer Products, NTPC, Nestle, ONGC और HUL टॉप गेनर रहे।

BSE पर आज मेटल इंडेक्स में 2.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली वहीं, पावर, रियल्टी और कैपिटल गुड्स में 1 फीसदी तक की कमजोरी देखने को मिली। इंडिविजुअल स्टॉक्स पर नजर डालें तो आज Indiabulls Housing Finance, ICICI Lombard General Insurance Company और NALCO के वॉल्यूम में 300 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली।  HPCL, Mphasis और  NTPC में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला जबकि LIC Housing, Power Grid और Hindalco में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला।

BSE पर आज 450 से ज्यादा स्टॉक्स ने 52 हफ्तों का नया हाई बनाया। इसमें HCC, Infosys, Mastek और Oil India शामिल हैं।

टेक्निकल व्यू

सब समाचार

+ और भी पढ़ें