बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। सेंसेक्स करीब 250 अंक टूटा लेकिन कमजोर बाजार में भी निफ्टी 17700 के लेवल को बचाने में कामयाब हुआ। बाजार में आज पावर, रियल्टी, मेटल ने अपना जलवा दिखाया। पावर इंडेक्स 11 साल के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ। मिड और स्मॉल कैप शेयरों में आज अच्छी तेजी रही। लेकिन ऑटो,FMCG ने दबाव बनाया।
