साल के आखिरी वायदा EXPIRY से पहले आज बाजार कंसोलिडेशन के मूड में दिखा। निफ्टी 17,200 के ऊपर टिके रहने में कामयाब, लेकिन ऊपरी स्तरों से हल्का दबाव जरूर बना। आज के कारोबार में मेटल, बैंकिंग और IT शेयरों पर दबाव दिखा। वहीं फार्मा और ऑटो शेयरों में खरीदारी रही। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयर भी आज सुस्त रहे और दायरे में कारोबार करते नजर आए।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली जबकि निफ्टी के 50 में से 30 शेयरों में गिरावट रही। वहीं निफ्टी बैंक के 12 में से 8 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। रुपया 9 पैसे कमजोर होकर 74.74 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेसेंक्स 90.99 अंक यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 57,806.49 के स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 19.65 अंक यानी 0.11 फीसदी टूटकर 17,213.60 के स्तर पर बंद हुआ।
आइए जानते हैं कल कैसी रह सकती है बाजार की चाल
Motilal Oswal Financial के चंदन तपड़िया का कहना है कि निफ्टी में आज डेली स्केल पर एक डोजी कैंडल बनाया। इसने दो सेशन से हायर हाईज और हायर लोज बनाया है। उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी को 17300-17350 की तरफ जाने के लिए 17200 के ऊपर टिके रहना होगा । वहीं नीचे के लिए अब इसका सपोर्ट ऊपर फिसकर 17150-17100 पर आ गया है।
Deen Dayal Investments के मनीष हाथीरमानी का कहना है कि निफ्टी के लिए 17,250-17,300 का लेवल काफी अहम होगा। 17300 के ऊपर बंद होने पर ही निफ्टी बुलिश फेज में दाखिल होगा। जब तक ऐसा नहीं होता तब तक बाजार साइडवेज और उतार-चढ़ाव भरा नजर आ सकता है।
Hem Securities के मोहित निगम का कहना है कि टेक्निकल फ्रंट पर ओवरऑल स्ट्रक्चर पॉजिटिव नजर आ रहा है और अगर निफ्टी क्लोजिंग बेसिस पर 17200 के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तो 17000 पर इसके लिए इमीडिएट सपोर्ट और 17400 पर इमीडिएट रजिस्टेंस होगा। वहीं बैंक निफ्टी के लिए 34,500 पर इमीडिएट सपोर्ट नजर आ रहा है और 35,500 इमीडिएट रजिस्टेंस है।
Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का कहना है कि निफ्टी में हायर बॉटम फॉर्मेशन बनाए रखा है लेकिन एक मजबूत पुलबैक रैली के बाद इसने अहम रजिस्टेंस लेवल के करीब एक हैमर कैडलिस्टिक बना लिया है जो इसमें शॉर्ट टर्म में कमजोरी का संकेत है। ट्रेन्ड फॉलो करने वाले ट्रेडरों के लिए 17200 का स्तर काफी अहम होगा। अगर निफ्टी इसके ऊपर जाता है तो हमें यह तेजी 17,300-17, 350 के स्तर पर जाती दिख सकती है। वहीं इंडेक्स 17180 के नीचे फिसलता है तो निफ्टी में 17140 -17100 का इंट्राडे करेक्शन देखने को मिल सकता है।