Get App

Tanla Platforms का शेयर बना रॉकेट, Q4 नतीजों के बाद 20% भागा; लगा अपर सर्किट

Tanla Platforms Share Price: मार्च 2026 तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 14.5 प्रतिशत बढ़ गया। वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंसोलिडेटेड बेसिस पर शुद्ध मुनाफा 509.14 करोड़ रुपये दर्ज किया गया

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Apr 27, 2026 पर 3:25 PM
Tanla Platforms का शेयर बना रॉकेट, Q4 नतीजों के बाद 20% भागा; लगा अपर सर्किट
Tanla Platforms वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 6 रुपये प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड देगी।

तानला प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के शेयरों में 27 अप्रैल को जबरदस्त तेजी रही। शेयर पिछले बंद भाव से 20 प्रतिशत चढ़ा। BSE पर भाव 583.65 रुपये तक पहुंच गया और अपर सर्किट लगा। कंपनी के जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के नतीजे सामने आने के बाद शेयर में जमकर खरीद हुई। तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 14.5 प्रतिशत बढ़कर 134.32 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 117.33 करोड़ रुपये था।

ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 1177.54 करोड़ रुपये रहा। यह मार्च 2025 तिमाही के रेवेन्यू 1024.36 करोड़ रुपये से करीब 15 प्रतिशत ज्यादा है। मार्च 2026 तिमाही में खर्च 1019.24 करोड़ रुपये के रहे, जो एक साल पहले 889.39 करोड़ रुपये के थे। वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड बेसिस पर रेवेन्यू 4417.70 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 509.14 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

FY26 के लिए दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित

Tanla Platforms वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 6 रुपये प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड देगी। रिकॉर्ड डेट 30 अप्रैल है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। कंपनी ने पहले अंतरिम डिविडेंड के तौर पर भी 6 रुपये प्रति शेयर का अमाउंट ही दिया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें