Tata Capital Listing: टाटा ग्रुप की NBFC टाटा कैपिटल की आखिरकार 13 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्टिंग हो गई। हालांकि निवेशकों को ज्यादा खुशी हाथ नहीं लगी। शेयर 1.2 प्रतिशत प्रीमियम के साथ BSE और NSE पर 330 रुपये पर लिस्ट हुआ। इसके बाद कीमत 333 रुपये तक गई। कारोबार बंद होने पर शेयर BSE पर 330.40 रुपये, NSE पर 331.10 रुपये पर सेटल हुआ। टाटा कैपिटल का 15,511.87 करोड़ रुपये का IPO 1.96 गुना सब्सक्राइब हुआ था। अब लिस्टिंग के बाद निवेशक क्या करें। क्या उन्हें टाटा कैपिटल के शेयर में और पैसा लगाना चाहिए, शेयर को होल्ड करना चाहिए या फिर सेलिंग करनी चाहिए? आइए जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट...
