Tata Chemicals Share Price: टाटा ग्रुप की केमिकल कंपनी टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) के शेयर आज मजबूत मार्केट सेंटिमेंट में भी कमजोर हुए हैं। हालांकि ग्लोबल ब्रोकरेज मॉर्गन स्टैनले (Morgan Stanley) का अनुमान है कि इसमें आगे अच्छी तेजी के संकेत दिख रहे हैं। ब्रोकरेज के मुताबिक इसके शेयरों में पियर्स की तुलना में ज्यादा तगड़ा रिटर्न हासिल किया जा सकता है। मौजूदा लेवल से यह 21 फीसदी ऊपर चढ़ सकता है। इसके शेयर आज बीएसई पर 0.70 फीसदी की गिरावट के साथ 980.00 रुपये (Tata Chemicals Share Price) पर बंद हुआ है। इसका फुल मार्केट कैप 25000 करोड़ रुपये है।
ब्रोकरेज को क्यों है Tata Chemicals पर भरोसा
मार्च तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन सुधर गया और इसका नेट प्रॉफिट 54 फीसदी बढ़कर 711 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका ऑपरेटिंग मार्जिन सालाना आधार पर 18.9 फीसदी से सुधरकर 21.9 फीसदी पर पहुंच गया। रेवेन्यू की बात करें तो यह 27 फीसदी और ऑपरेटिंग प्रॉफिट 47 फीसदी बढ़ा है। मॉर्गन स्टैनले के मुताबिक अमेरिका और ब्रिटेन में मजबूत मार्जिन के दम पर इसकी अर्निंग्स में अच्छी ग्रोथ रही। इन सबकी वजह से ब्रोकरेज ने इसे 1192 रुपये के टारगेट प्राइस पर ओवरवेट रेटिंग दी है।
कंपनी के बारे में डिटेल्स
टाटा केमिकल्स सोडा ऐश, सोडा बाईकॉर्बोनेट, सीमेंट, नमक, मैरिन केमिकल्स और क्रश्ड रिफाइंड सोडा बनाची है। इसके प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ग्लास, डिटर्जेंट्स और फार्मा इत्यादि इंडस्ट्री में होता है। कंपनी के शेयरों की बात करें तो पिछले साल 1 जुलाई 2022 को यह 773.90 रुपये पर था जो इसका एक साल का निचला स्तर है। इसके बाद तीन महीने में यह 57 फीसदी उछलकर 11 दिसंबर 2022 को एक साल के हाई 1214.65 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि शेयरों की यह तेजी यहीं थम गई और इस हाई से यह 19 फीसदी फिसल चुका है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।