मंगलवार 22 अगस्त को फिन निफ्टी एक्सपायरी पर बाजार में दायरे में कारोबार देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग नजर आई। मेटल, PSE, FMCG इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। PSU बैंक, IT, फार्मा शेयरों पर दबाव देखने को मिला। निफ्टी के 50 में से 26 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। जबकि सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में गिरावट नजर आई। वहीं निफ्टी बैंक के 12 में से 7 शेयरों में खरीदारी नजर आई। सेंसेक्स 4 प्वाइंट चढ़कर 65,220 पर बंद हुआ। निफ्टी 3 प्वाइंट चढ़कर 19,396 पर बंद हुआ। ऐसे में बाजार मामूली बढ़त पर बंद होने से पहले दिग्गज एक्सपर्ट्स ने टाटा कम्यूनिकेशंस, हिंदुस्तान कॉपर, डाबर और महिंद्रा लाइफस्पेस के शेयर में दांव लगाने की राय दी।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का सस्ता ऑप्शनः Tata Communications
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने कहा कि टाटा कम्यूनिकेशंस के स्टॉक में अगस्त की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 1760 के स्ट्राइक वाली कॉल 43.10 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 55/60 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 31 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Kotak Securities के श्रीकांत चौहान ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से हिंदुस्तान कॉप के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 155/160 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 140 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 144 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।
Nirmal Bang Securities की की स्वाति होतकर का चार्ट का चमत्कार शेयरः Dabur
Nirmal Bang Securities की की स्वाति होतकर ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में डाबर पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 574 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 565 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 595 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
ICICI Securities के पंकज पांडे का मिडकैप फंडा स्टॉकः Mahindra Lifescience
ICICI Securities के पंकज पांडे ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज महिंद्रा लाइफस्पेस के स्टॉक में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें 533 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें मध्यम से लंबी अवधि में बने रहने पर अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )