TATA Consumer Products Share: कॉफी इंडस्ट्रीज की दिग्गज कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट (TATA Consumer Products) के शेयर 11 दिसंबर को इंट्राडे में 1.5 फीसदी की बढ़त के साथ निफ्टी का टॉप गेनर बना। स्टॉक अपने ऑल टाईम हाई से करीब 25 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। जिसके चलते फंडामेटल एनालिस्ट को यह स्टॉक अट्रैक्टिव लगने लगा है। तो ऐसे में क्या चार्ट स्ट्रक्चर पर भी स्टॉक में कोई दम बचा है? क्या यहां से इस शेयर में और तेजी देखने को मिलेगी? आइए डालते है एक नजर क्या है स्टॉक पर मार्केट एक्सपर्ट की राय।
