Tata Consumer Products Share price: टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के शेयरों में आज 21 अक्टूबर को लगभग 9% की भारी गिरावट आई और यह निफ्टी 50 इंडेक्स पर सबसे अधिक गिरावट वाला शेयर रहा। कंपनी ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद अपने सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित किए गए थे, जिसके बाद शेयरों में यह गिरावट आई। यह इस शेयर में फरवरी 2022 के बाद किसी एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट है। इसके गिरावट के पीछे कई कारण हो सकते हैं-
- टाटा कंज्यूमर के इंडिया बेवरेज बिजनेस का रेवेन्यू पिछले साल से 3% कम हुआ है, और कम मांग के कारण वॉल्यूम में भी 4% की गिरावट आई है। कंपनी की चाय के मार्केट शेयर में 20 बेसिस पॉइंट की कमी देखी गई है।
- रेडी-टू-ड्रिंक (RTD) बिजनेस का रेवेन्यू 11% गिरा, जिसका कारण विपरीत मौसम और तगड़ा कॉम्पिटीशन रहा।
- टाटा कंज्यूमर का ग्रोथ बिजनेस इस तिमाही में 15% ऑर्गेनिक रूप से बढ़ा, लेकिन एनालिस्ट्स ने 30% की ग्रोथ का अनुमान लगाया था, जो वास्तविक आंकड़ों से काफी कम रही।
- फूड बिजनेस के ऑर्गेनिक राजस्व में 9% की ग्रोथदर्ज की गई, लेकिन वॉल्यूम में केवल 1% की वृद्धि रही।
- कंपनी का अंतरराष्ट्रीय बिजनेस एक पॉजिटिव पहलु रहा, जहां मार्जिन 10.1% से बढ़कर 15% हो गया।
ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज ने टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की रेटिंग को "Buy" से घटाकर "Add" कर दिया है और टारगेट प्राइस को 1,385 रुपये से घटाकर 1,225 रुपये कर दिया। ब्रोकरेज ने कहा कि महंगाई के असर को देखते हुए उसने वित्त वर्ष 2025 और 2026 के अर्निंग्स अनुमानों में 7% से 8% की कटौती की है।
गोल्डमैन सैक्स ने स्टॉक पर "न्यूट्रल" रेटिंग दी और टारगेट प्राइस 1,050 रुपये रखा। इसने भी कंपनी के अर्निंग प्रति शेयर (EPS) अनुमानों में 10% से 14% की कटौती की है। वहीं मॉर्गन स्टैनली ने टाटा कंज्यूमर पर "ओवरवेट" रेटिंग बनाए रखी लेकिन टारगेट प्राइस को 1,344 रुपये से घटाकर 1,273 रुपये कर दिया।
खबर लिखे जाने के समय टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर एनएसई पर 9.2 फीसदी की गिरावट के साथ 992.3 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। इस साल अबतक कंपनी के शेयरों में करीब 7 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। हालांकि पिछले एक साल में इसका शेयर लगभग 15 फीसदी बढ़ा है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।