Tata Consumer Share Price: टाटा ग्रुप की कंपनी का शेयर 6% चढ़ा, अच्छे Q2 नतीजों के बाद अब बाय, सेल या होल्ड

Tata Consumer Share Price: कंसोलिडेटेड EBITDA सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 794 करोड़ रुपये हो गया।

अपडेटेड Oct 27, 2026 पर 4:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान Tata Consumer Products का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 896.28 करोड़ रुपये रहा।

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयरों में 27 अक्टूबर को दिन में 6.7 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। बीएसई पर शेयर 999.60 रुपये के हाई तक गया। बाद में 999 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 98800 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। कंपनी ने एक दिन पहले तिमाही और छमाही नतीजे जारी किए थे, जो अनुमान से अच्छे रहे। लिहाजा शेयर खरीद बढ़ी। जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का शुद्ध ग्रुप कंसोलिडेटेड मुनाफा (पेरेंट के मालिकों के लिए) सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 469.30 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 404.46 करोड़ रुपये था।

ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 14 प्रतिशत बढ़कर 5,661.13 करोड़ रुपये हो गया, जो सितंबर 2025 तिमाही में 4,965.9 करोड़ रुपये था। इस दौरान कुल खर्च 13 प्रतिशत बढ़कर 5,067.42 करोड़ रुपये के रहे। कंसोलिडेटेड EBITDA (ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन से पहले की कमाई) सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 794 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी के ब्रांडेड कारोबार का रेवेन्यू 14.2 प्रतिशत बढ़कर 5,036.29 करोड़ रुपये रहा, जबकि नॉन-ब्रांडेड कारोबार का रेवेन्यू 11.62 प्रतिशत बढ़कर 658.77 करोड़ रुपये हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार से कंपनी का रेवेन्यू 6.4 प्रतिशत बढ़कर 1,370.16 करोड़ रुपये हो गया।


FY27 के पहले 6 महीनों में कितना बिजनेस

अप्रैल-सितंबर 2026 यानि कि वित्त वर्ष 2027 के पहले 6 महीनों के दौरान टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 896.28 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 738.61 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 11010 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो सितंबर 2025 छमाही में 9744.81 करोड़ रुपये था।

Maruti Suzuki India Q2 Results: मुनाफा 26% गिरा, रेवेन्यू 26% बढ़ा; शेयर 2% चढ़ा

Tata Consumer Products पर ब्रोकरेज की राय

ब्रोकरेज सिटी ने टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है। लेकिन टारगेट प्राइस घटाकर 1,225 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। मॉर्गन स्टेनली ने 'ओवरवेट' रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट प्राइस 1,202 रुपये प्रति शेयर तय किया है। CLSA ने 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग के साथ 1,372 रुपये का टारगेट दिया है। HSBC ने 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है। गोल्डमैन सैक्स ने भी 'बाय' की सिफारिश की है। जेफरीज ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग बरकरार रखते हुए 1,250 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है। जेफरीज को उम्मीद है कि अगले 3 सालों में शेयर लगभग 50 प्रतिशत की तेजी देख सकता है।

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। यह BSE 100 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर एक साल में 14 प्रतिशत गिरा है। कंपनी में सितंबर 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 33.83 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।