Starbucks Vs Tata Consumer: टाटा कंज्यूमर की आई सफाई, स्टारबक्स के भारतीय कारोबार से निकलने की खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद

Tata Consumers clarification :अपनी सफाई में टाटा कंज्यूमर ने कहा कि स्टारबक्स के भारतीय कारोबार से निकलने की खबरें बेबुनियाद हैं। टाटा और स्टारबक्स के बीच रिश्ते मजबूत हैं। स्टारबक्स के बाहर निकलने की खबर पूरी तरह गलत है। आपसी प्रतिबद्धता और मूल्यों के साथ दोनों कंपनियों के रिश्ते मजबूत हैं

अपडेटेड Dec 19, 2024 पर 3:22 PM
Story continues below Advertisement
टाटा कंज्यूमर के CEO के इंटरव्यू से ये विवाद बढ़ा था। CEO के नए स्टोर खोलने के शेड्यूल पर बयान से बवाल बढ़ा था

स्टारबक्स विवाद पर टाटा कंज्यूमर की सफाई आई है। टाटा कंज्यूमर के मुताबिक स्टारबक्स के भारतीय कारोबार से निकलने की खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद है। टाटा और स्टारबक्स के बीच रिश्ते मजबूत हैं। दरअसल टाटा कंज्यूमर के CEO के रॉयटर्स को दिए इंटरव्यू से विवाद बढ़ा है। टाटा कंज्यूमर के CEO ने नए स्टोर खोलने के शेड्यूल में बदलाव की बात की है। इस साल कंपनी 100 की बजाय 80 स्टोर और अगले साल 100 की बजाय 120 स्टोर खोलेगी। हालांकि 2028 तक 1000 स्टोर खोलने का लक्ष्य बरकरार है। हालांकि आय बढ़ने के बावजूद कंपनी का घाटा बढ़ रहा है। महंगे कच्चे माल के चलते मुनाफे पर दबाव बढ़ रहा है।

स्टारबक्स पर टाटा कंज्यूमर की सफाई

अपनी सफाई में टाटा कंज्यूमर ने कहा कि स्टारबक्स के भारतीय कारोबार से निकलने की खबरें बेबुनियाद हैं। टाटा और स्टारबक्स के बीच रिश्ते मजबूत हैं। स्टारबक्स के बाहर निकलने की खबर पूरी तरह गलत है। आपसी प्रतिबद्धता और मूल्यों के साथ दोनों कंपनियों के रिश्ते मजबूत हैं।


कहां फंसा है मामला

टाटा कंज्यूमर के CEO के इंटरव्यू से ये विवाद बढ़ा था। CEO के नए स्टोर खोलने के शेड्यूल पर बयान से बवाल बढ़ा था। उन्होंने कहा था कि इस साल 100 के बजाय 80 स्टोर खोलेंगे। वहीं, अगले साल 100 की बजाय 120 स्टोर खोलेंगे। लेकिन 2028 तक 1000 स्टोर खोलने का लक्ष्य बरकरार है। उन्होंने अपने बयान में आगे कहा था कि महंगाई के चलते शहरी लोग खर्चों में कटौती कर रहे हैं। क्वालिटी लोकेशन की कमी भी नए स्टोर खोलने में बाधा है। नए लोकेशन खोजने के लिए डेडिकेटेड टीम भी बनाई गई है।

Market Technicals : बाजार का सेटअप काफी ओवरसोल्ड, अब देखने को मिल सकता है एक उछाल

भारतीय स्टारबक्स कारोबार

भारत में स्टारबक्स के कारोबार पर नजर डालें तो पिछले साल इसकी आय 12 फीसदी बढ़कर 1218 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, पिछले साल इसका घाटा 25 करोड़ से बढ़कर 80 करोड़ रुपए पर रहा है। महंगे कच्चे माल के चलते मुनाफे पर दबाव रहा है। इस साल पहले 6 महीने में आय में मामूली बढ़त देखने को मिली है। टाटा कंज्यूमर का कहना है कि आखिरी 6 महीने में आय में डबल डिजिट ग्रोथ संभव है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।