स्टारबक्स विवाद पर टाटा कंज्यूमर की सफाई आई है। टाटा कंज्यूमर के मुताबिक स्टारबक्स के भारतीय कारोबार से निकलने की खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद है। टाटा और स्टारबक्स के बीच रिश्ते मजबूत हैं। दरअसल टाटा कंज्यूमर के CEO के रॉयटर्स को दिए इंटरव्यू से विवाद बढ़ा है। टाटा कंज्यूमर के CEO ने नए स्टोर खोलने के शेड्यूल में बदलाव की बात की है। इस साल कंपनी 100 की बजाय 80 स्टोर और अगले साल 100 की बजाय 120 स्टोर खोलेगी। हालांकि 2028 तक 1000 स्टोर खोलने का लक्ष्य बरकरार है। हालांकि आय बढ़ने के बावजूद कंपनी का घाटा बढ़ रहा है। महंगे कच्चे माल के चलते मुनाफे पर दबाव बढ़ रहा है।
