टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा एलेक्सी लिमिटेड आज, 13 अक्टूबर को जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही और अप्रैल-सितंबर 2026 छमाही के वित्तीय नतीजे जारी करने वाली है। कंपनी के बोर्ड की मीटिंग में इन पर चर्चा की जाएगी। मीटिंग खत्म होने के बाद नतीजे सामने आएंगे। रिजल्ट जारी होने से पहले कंपनी के शेयर में तेजी है। दिन में BSE पर शेयर पिछले बंद भाव से 5 प्रतिशत तक चढ़कर 3429 रुपये के हाई तक गया। बाद में 3426.40 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 21300 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है।
