Tata Elxsi के शेयरों में 10% की तूफानी तेजी, जेपी मॉर्गन ने बढ़ाई रेटिंग, लेकिन क्या आगे आ सकती है गिरावट?

Tata Elxsi Shares: टाटा ग्रुप की कंपनी, टाटा एलेक्सी के शेयरों में बुधवार 7 जनवरी को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर करीब 10 प्रतिशत उछलकर 5,879.50 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। यह अगस्त 2024 के बाद इस शेयर में किसी एक दिन में आई सबसे बड़ी उछाल है। यह तेजी ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन की एक रिपोर्ट के बाद आई

अपडेटेड Jan 07, 2026 पर 3:20 PM
Story continues below Advertisement
Tata Elxsi Shares: जेपी मॉर्गन ने टाटा एलेक्सी के शेयर को लेकर अपना नजरिया बदला है

Tata Elxsi Shares: टाटा ग्रुप की कंपनी, टाटा एलेक्सी के शेयरों में बुधवार 7 जनवरी को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर करीब 10 प्रतिशत उछलकर 5,879.50 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। यह अगस्त 2024 के बाद इस शेयर में किसी एक दिन में आई सबसे बड़ी उछाल है। यह तेजी ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन की एक रिपोर्ट के बाद आई।

जेपी मॉर्गन ने टाटा एलेक्सी के शेयर को लेकर अपना नजरिया बदला है। ब्रोकरेज ने स्टॉक की रेटिंग को पहले के “अंडरवेट” से बढ़ाकर अब “न्यूट्रल” कर दिया है। इसके साथ ही ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट प्राइस 4,000 रुपये से बढ़ाकर 4,800 रुपये कर दिया है। हालांकि, मौजूदा कीमतों के मुकाबले यह नया टारगेट अभी भी करीब 17 प्रतिशत की संभावित गिरावट की ओर इशारा करता है।

जेपी मॉर्गन ने वित्त वर्ष 2026 से 2028 के दौरान कंपनी के रेवेन्यू अनुमानों में 1% से 4% और मार्जिन में 10 से 100 बेसिस प्वाइंट का सुधार किया है। इसके चलते कंपनी के अर्निंग प्रति शेयर (EPS)अनुमान में भी 1% से 8% तक की बढ़ोतरी की गई है।


ब्रोकरेज के मुताबिक, यह सुधार खासतौर पर ER&D (इंजीनियरिंग रिसर्च एंड डेवलपमेंट) की मांग में सुधार की वजह से है। खासकर यूरोपियन यूनियन (EU) से, जो टाटा एलेक्सी का सबसे बड़ा बाजार है।

फिर भी ‘Neutral’ रेटिंग क्यों?

जेपी मॉर्गन का कहना है कि ऑटो सेक्टर में सुधार से टाटा एलेक्सी को फायदा मिल सकता है, लेकिन कंपनी के कुल रेवेन्यू में ऑटो का हिस्सा करीब 55% ही है। इसकी तुलना में टाटा टेक्नोलॉजीज में यह हिस्सेदारी 82% और केपीआईटी टेक्नोलॉजीज में लगभग 100% है।

ब्रोकरेज के मुताबिक, टाटा एलेक्सी का अनुमानित रेवेन्यू CAGR करीब 11% है, जबकि KPIT टेक्नोलॉजीज में यह 14% के आसपास है। साथ ही, वैल्यूएशन के लिहाज से भी टाटा एलेक्सी अपनी कुछ राइवल कंपनियों के मुकाबले प्रीमियम पर ट्रेड कर रही है। इसी वजह से जेपी मॉर्गन ने स्टॉक पर ‘न्यूट्रल’ रुख रेटिंग दिया है।

शेयर का हाल

टाटा एलेक्सी के शेयर पिछले एक महीने में करीब 16.8% तक चढ़ चुके हैं। हालांकि पिछले एक साल में इस शेयर में करीब 10% की गिरावट आई है। इसके मुकाबले निफ्टी IT इंडेक्स इस दौरान करीब 14% टूटा है।

यह भी पढ़ें- Share Market Down: शेयर बाजार में इन 3 कारणों से गिरावट; सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 26100 के नीचे

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। बसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।