Tata Group News: टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपने कारोबार को दो हिस्सों में बांटने वाली है। इन दोनों को लिस्टेड कंपनियों के रूप में अलग किया जाएगा। टाटा मोटर्स के बोर्ड ने आज सोमवार 4 मार्च को इसकी मंजूरी दे दी है। इसके तहत कंपनी कॉमर्शियल गाड़ियों और पैसेंजर गाड़ियों के कारोबार को अलग-अलग घरेलू मार्केट में लिस्ट करेगी। सभी शेयरहोल्डर्स को दोनों कंपनियों के शेयर मिलेंगे। कंपनी ने इसकी जानकारी आज इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने के बाद एक्सचेंज फाइलिंग में दी है। यह डीमर्जर अरेंजमेंट की NCLT स्कीम के जरिए पूरा होगा।
12-15 महीने का लग सकता है समय
कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक डीमर्जर के लिए अरेंजमेंट की NCLT स्कीम को अगले कुछ महीने में टाटा मोटर्स के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के पास रखा जाएगा। इस पर शेयरहोल्डर्स, क्रेडिटर की मंजूरी के साथ रेगुलेटरी अप्रूवल भी लेना होगा। इस काम में 12-15 महीने तक का समय लग सकता है। कंपनी ने स्पष्ट कह दिया है कि डीमर्जर का कंपनी के एंप्लॉयीज, ग्राहकों और बिजनेस पार्टनर्स पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
कंपनी ने बताया, " टाटा मोटर्स के बोर्ड ने4 मार्च को एक बैठक में फैसला लिया है कि टाटा मोटर्स को दो लिस्टेड कंपनियों में बांटा जएगा। इसमें एक कंपनी कमर्शियल व्हीकल और दूसरी पैसेंजर व्हीकल के लिए होगी। पैसेंजर व्हीकल के बिजनेस में PV (पैसेंजर व्हीकल), EV (इलेक्ट्रिक व्हीकल) और JLR शामिल होगी।"
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा, "पिछले कुछ साल में टाटा मोटर्स ने कई तरह के बदलाव किए हैं। तीनों ऑटोमोटिव बिजनेस यूनिट अब इंडिपेंडट काम कर रही हैं और बेहतर प्रदर्शन किया है। इस डिमर्जर से कई नए मौकों को भुनाया जा सकता है।"
Tata Motors के शेयरों ने कैसा दिया है रिटर्न
टाटा मोटर्स के शेयरों की बात करें तो आज BSE पर यह 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 987.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। पिछले एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 28 मार्च 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 400.40 रुपये पर था। इस लेवल से एक साल में यह करीब 149 फीसदी उछलकर आज 4 मार्च 2024 को 995.75 रुपये के भाव पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का हाई है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।