Trent Shares: टाटा ग्रुप की एक और कंपनी निफ्टी में जल्द शामिल हो सकती है। पिछले 8 दिनों से इस कंपनी का शेयर लगातार ऊपर जा रहा है। यह शेयर हैं ट्रेंट लिमिटेड (Trent Ltd)। ट्रेंट के शेयरों में आज 31 जुलाई को लगातार आठवें दिन तेजी आई। साथ ही यह शेयर करीब साढ़े 3 फीसदी उछलकर 5,826 रुपये के अपने अबतक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। पिछले आठ दिनों में, यह शेयर 12 फीसदी से अधिक ऊपर जा चुका है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस तेजी के पीछे मुख्य तौर पर 2 कारण हैं। पहला यह है कि कंपनी को इसी सितंबर महीने में निफ्टी 50 इंडेक्स में शामिल किया जा सकता है। वहीं दूसरा कारण यह है कि कंपनी के जून तिमाही के नतीजे काफी अच्छे रहने का अनुमान है। आइए इन दोनों पहलुओं को समझते हैं।
