Tata Group Stocks: वैश्विक ब्रोकरेज फर्म बोफा सिक्योरिटीज का टाटा ग्रुप की मोटर यूनिट टाटा मोटर्स के पैसेंजर वेईकल Tata Motors PV और कमर्शियल वेईकल सेगमेंट (Tata Motors CV पर अलग-अलग रुझान है। एक तरफ टाटा मोटर्स सीवी को ब्रोकरेज फर्म ने खरीदारी की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस ₹470 फिक्स किया है तो दूसरी तरफ टाटा मोटर्स पीवी को अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस ₹335 फिक्स किया है। अभी की बात करें तो आज बीएसई पर टाटा मोटर्स पैसेंजर वेईकल 8.27% की गिरावट के साथ ₹361.05 (Tata Motors PV Share Price) और कमर्शियल वेईकल बिजनेस टाटा मोटर्स 1.07% की गिरावट के साथ ₹402.00 (Tata Motors Share Price) पर बंद हुआ है। टाटा मोटर्स सीवी को कवर करने वाले 26 एनालिस्ट्स में से 23 ने इसे खरीदारी और तीन ने होल्ड रेटिंग दी है।
