Tata की इस कंपनी में पैसे लगाने की सलाह, अभी करेंगे निवेश तो 26% बढ़ जाएगा निवेश

Tata Group Stocks: टाटा ग्रुप की कंपनियों ने निवेशकों को अच्छा-खासा रिटर्न दिया है। अब टाटा के एक कंपनी की बात करें तो इसके शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए हैं लेकिन ब्रोकरेज फर्म के दिए गए टारगेट के हिसाब से इस गिरावट को खरीदारी के मौके के रूप में देखना चाहिए। शानदार जून तिमाही और आगे के लक्ष्यों को देखते हुए ब्रोकरेज ने इसे खरीदने की सलाह दी है

अपडेटेड Aug 01, 2023 पर 4:01 PM
Story continues below Advertisement
टाटा मोटर्स के लिए जून तिमाही शानदार रही और इसके रेवेन्यू और नेट प्रॉफिट की तेजी जारी है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Tata Group Stocks: टाटा ग्रुप की कंपनियों ने निवेशकों को अच्छा-खासा रिटर्न दिया है। अब टाटा की एक कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) की बात करें तो इसके शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए हैं। हालांकि ब्रोकरेज फर्म के दिए गए टारगेट के हिसाब से इस गिरावट को खरीदारी के मौके के रूप में देखना चाहिए। चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही इसके लिए बहुत शानदार रही और आगे भी इसने जो लक्ष्य तय किए हैं, उसे देखते हुए ब्रोकरेज ने इसे खरीदने की सलाह दी है। इसके शेयर आज बीएसई पर 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 643.25 रुपये (Tata Motors Share Price) पर बंद हुए हैं। इसका फुल मार्केट कैप 2,13,678.76 करोड़ रुपये है।

    ब्रोकरेज ने क्यों दी Tata Motors को खरीदने की सलाह

    टाटा मोटर्स के लिए जून तिमाही शानदार रही और इसके रेवेन्यू और नेट प्रॉफिट की तेजी जारी है। इसका कंसालिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 42 फीसदी से अधिक चढ़कर 1,02,236 करोड़ पर पहुंच गया। कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट भी इस दौरान सालाना आधार पर 5006.60 करोड़ रुपये के शुद्ध घाटे से बढ़कर 3202.80 करोड़ रुपये के शुद्ध मुनाफे पर पहुंच गया।


    घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने इस वित्त वर्ष 2024 में जगुआर लैंड रोवर के कैश फ्लो जेनेरेशन और रिकॉर्ड प्रॉफिटेबेलिटिटी के साथ-साथ वित्त वर्ष 2025 तक नेट डेट फ्री के लक्ष्य और मार्केट शेयर बढ़ाने पर फोकस के चलते इसे खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसमें निवेश के लिए 810 रुपये का टारगेट फिक्स किया है।

    Franklin Templeton की टीम में बड़ा बदलाव, राहुल गोस्वामी बने फिक्स्ड इनकम के प्रमुख, अब निवेश की नई योजनाएं होंगी लॉन्च

    अब तक शेयरों ने कैसा दिया है रिटर्न

    टाटा मोटर्स के शेयर पिछले साल 26 दिसंबर 2022 को 375.50 रुपये पर था जो इसका एक साल का निचला स्तर है। इसके बाद सात महीने में यह 77 फीसदी से अधिक ऊपर उछलकर 26 जुलाई 2023 को यह 665.30 रुपये पर पहुंच गया। यह इसका 12 साल का रिकॉर्ड हाई है। हालांकि इस हाई से यह 3 फीसदी से भी अधिक नीचे आ आ चुका है। अब ब्रोकरेज के दिए टारगेट के हिसाब से अभी यह 26 फीसदी ऊपर चढ़ सकता है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।