दिग्गज म्यूचुअल फंड कंपनी फ्रैंकलिन टेंपलटन इंडिया की फिक्स्ड इनकम टीम के नए हेड राहुल गोस्वामी मे आज जिम्मेदारी संभाल ली है। राहुल ने करीब 19 साल बाद कंपनी में वापसी की है। उन्हें म्यूचुअल फंड कंपनी के फिक्स्ड इनकम बिजनेस का चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर और एमडी बनाया गया है। उन्होंने संतोष कामत की जगह ली है। संतोष कामत अब फंड हाउस के नए बनाए गई अल्टरनेटिव बिजनेस की कमान संभालेंगे। बता दें कि मनीकंट्रोल ने 17 जून 2023 को सबसे पहले इसकी जानकारी दी थी कि संतोष कामत कोई अल्टरनेटिव बिजनेस में शिफ्ट किया जाएगा और उनकी जगह राहुल गोस्वामी लेंगे।
19 साल बाद राहुल की वापसी
राहुल गोस्वामी इस फंड हाउस में इससे पहले भी काम कर चुके हैं। उन्होंने अक्टूबर 2002 से जुलाई 2004 के बीच काम किया था। इसके बाद वह आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी में चले गए। इसके बाद नवंबर 2009 में वह आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी से स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में चले गए जहां उन्हें तीन साल तक काम किया। 2012 के आखिरी में वह फिर आईसीआईसीआई प्रू में चल गए और वहां उन्होंने फिक्स्ड इनकम के चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर की जिम्मेदारी संभाली।
राहुल गोस्वामी की फिक्स्ड इनकम टीम खुदरा निवेशकों के लिए योजनाएं पेश करेगी और निवेशकों के पैसों को कम रिस्क पर मैनेज किया जाएगा। वहीं संतोष कामत जिस इंडिया अल्टरनेटिव बिजनेस की कमान संभालेंगे, उसका फोकस अल्टरनेटिव क्रेडिट, लिस्टेड और अनलिस्टेड कॉरपोरेट बॉन्ड्स और स्ट्रक्चर्ड क्रेडिट पर होगा। यह एक तरह से फ्रैंकलिन टेंपलटन की ग्लोबल अल्टरनेटिव कैपिबिलिटीज की पूरक होगी।
कोरोना के दौरान अप्रैल 2020 में फ्रैंकलिन इंडिया एएमसी ने छह डेट स्कीमों को बंद कर दिया था क्योंकि फिक्स्ड इनकम मार्केट में लिक्विडिटी की भारी किल्लत हो गई थी। फ्रेंकलिन टेंपलटन के प्रवक्ता के मुताबिक 23 अप्रैल 2020 को जब इन 6 स्कीम को बंद किया गया था तो इन्होंने एयूएम के 100 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया था। निवेशकों को फंड हाउस ने इन स्कीमों की 23 अप्रैल 2020 की वैल्यू का 100.03 फीसदी से 113.40 फीसदी रिटर्न बांट दिया है। 31 जुलाई 2023 तक मौजूद आंकड़ों के मुताबिक इन फंड्स के तहत निवेशकों को 27,109.34 करोड़ रुपये लौटाए गए हैं। अब फंड हाउस नई शुरुआत के लिए तैयार है।