Get App

Tata Group Stock: गिरते बाजार में भी चमका टाटा का ये स्टॉक, चार दिन में दिया 67% का रिटर्न

Tata Group Stock: टाटा ग्रुप के एक स्टॉक ने गिरते बाजार के बीच चार सत्रों में करीब 67 प्रतिशत की तेजी दिखाई। जानिए स्टॉक में किस वजह से ये तेजी आई है और आगे की राह कैसी है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Mar 04, 2026 पर 9:07 PM
Tata Group Stock: गिरते बाजार में भी चमका टाटा का ये स्टॉक, चार दिन में दिया 67% का रिटर्न
तेजस नेटवर्क्स ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में TJ1600-D3 नाम का नया प्रोडक्ट भी लॉन्च किया है।

Tata Group Stock: जहां एक ओर शेयर बाजार में भारी गिरावट का माहौल चल रहा, वहीं तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। पिछले चार कारोबारी सत्रों में टाटा ग्रुप की इस कंपनी का शेयर करीब 67 प्रतिशत तक उछल गया।

कंपनी ने 26 फरवरी को बताया था कि उसने NEC कॉरपोरेशन के साथ 5G मैसिव MIMO रेडियो के निर्माण और सप्लाई के लिए एक समझौता किया है। इस खबर के बाद शेयर में तेजी शुरू हुई और निवेशकों का भरोसा बढ़ा।

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में नया प्लेटफॉर्म लॉन्च

3 मार्च को स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में तेजस नेटवर्क्स ने अपना हाइपर स्केलेबल डेटा सेंटर इंटरकनेक्ट (DCI) प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया। इस घोषणा से भी शेयर को लेकर बाजार का सेंटीमेंट मजबूत हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें