Get App

Tata Group का यह शेयर टूटकर एक साल के निचले स्तर पर पहुंचा, जानिए क्यों आ रही इसमें गिरावट

Tata Group Stocks: वोल्टास के शेयर दिन में कारोबार के दौरान गिरकर 882.55 रुपये के स्तर पर पहुंच गए, जो इसका एक साल का नया निचला स्तर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 16, 2022 पर 8:34 PM
Tata Group का यह शेयर टूटकर एक साल के निचले स्तर पर पहुंचा, जानिए क्यों आ रही इसमें गिरावट
Voltas एयर कंडीशनर (AC) और इंजीनियरिंग सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी है

Tata Group Stocks: टाटा ग्रुप की कंपनी वोल्टास (VOLTAS) के शेयर शुक्रवार 16 सितंबर को कारोबार के दौरान करीब 8 फीसदी टूटकर अपने एक साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए। वोल्टास के शेयर दिन में कारोबार के दौरान गिरकर 882.55 रुपये के स्तर पर पहुंच गए, जो इसका एक साल का नया निचला स्तर है। हालांकि बाद में इसके शेयरों में कुछ रिकवरी हुई और कारोबार खत्म होने के समय यह 4.83 फीसदी गिरकर 913.80 रुपये के स्तर पर बंद हुए।

वोल्टास के शेयरों में क्यों आई गिरावट

वोल्टास एयर कंडीशनर (AC) और इंजीनियरिंग सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी है। हालांकि एसी की मांग इस साल अभी तक अपेक्षाकृत कमजोर रही है। ऐसे में आशंका जताई जा रही वोल्टास के सितंबर तिमाही के बिक्री आंकड़े कम रहे सकते हैं। इसके अलावा शेयर बाजार में बिकवाली के माहौल का भी शेयर पर असर पड़ा और यह करीब 8 फीसदी तक टूट गया।

जून तिमाही के नतीजे भी रहे थे कमजोर

VOLTAS के जून तिमाही के नतीजे भी अनुमान से कमजोर रहे थे। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 0.5% घटकर 109 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 122.4 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर कंपनी की आय बढ़ी, जबकि EBITDA Margin में कमी देखने को मिली।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें