Tata Capital IPO: टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन के शेयरों में आज 21 जुलाई को 6% से अधिक की शानदार तेजी देखने को मिली। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि टाटा कैपिटल ने अपने प्रस्तावित इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिए एक अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) जमा कराया है। टाटा कैपिटल ने इस आवेदन को SEBI के गोपनीय रास्ते का इस्तेमाल करते हुए जमा कराया है।
